delhi university me assistant ke 215 pado par bharti 19 november tak kare aavedan

DU Assistant Vacancy 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। यूनिवर्सिटी ने नॉन-टीचिंग कैडर के तहत असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों के पास किसी विश्वविद्यालय, सरकारी विभाग, PSU, स्वायत्त निकाय या 200 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक टर्नओवर वाली निजी कंपनी में जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • भर्ती पद: 215 असिस्टेंट
  • योग्यता: ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष
  • चयन: प्रीलिम्स, मेंस और स्किल टेस्ट
  • वेतन: पे लेवल-4
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 नवंबर 2026

टाइपिंग योग्यता: उम्मीदवार को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में 35 WPM या हिंदी में 30 WPM की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।

आयु सीमा: उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। SC, ST, OBC और PwBD वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। पहले 200 अंकों की प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जिसके बाद 200 अंकों की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंत में 100 अंकों का स्किल/टाइपिंग टेस्ट होगा। यह टेस्ट क्वालिफाइंग होगा, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-4 के अनुसार वेतन और नियमानुसार अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ‘Work with DU’ सेक्शन में भर्ती लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *