UPSSSC ne khol diya naukari ka rasta 1156 pado par bharti yaha se bhare form

UPSSSC JE Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) समेत विभिन्न तकनीकी पदों पर कुल 1,156 भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

UPSSSC Recruitment 2026: पदों का विवरण

आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 के तहत अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी।

पद का नामपद
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)304
मैकेनिक270
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), PWD264
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), विशेष चयन154
असिस्टेंट स्टोरकीपर128
असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट पंचायत राज ऑफिसर32
टेक्निकल असिस्टेंट (मैकेनिकल)03
सर्वेयर/इंस्ट्रक्टर (मशीन)01
कुल1,156
आवेदन की तारीख और फीस

UPSSSC JE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया गया है।

  • आवेदन शुरू: 3 नवंबर 2026
  • अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2026
  • आवेदन में सुधार: 2 दिसंबर 2026 तक
  • आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है। तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा मांगा गया है। अन्य पदों की योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।

आयु सीमा की बात करें तो पद के अनुसार न्यूनतम आयु 18 या 21 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों को PET 2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया के आधार पर चयन होगा।

जूनियर इंजीनियर के प्रमुख पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। अन्य पदों का वेतन विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. Live Advertisement सेक्शन में विज्ञापन संख्या 24-Exam/2026 खोलें।
  3. PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  4. OTP सत्यापन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  5. अपनी योग्यता के अनुसार पद और विभाग चुनें।
  6. 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करें।
  7. फॉर्म चेक करके फाइनल सबमिट करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *