Rajasthan Jalday Vibhag Bharti 2025: राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) यानी जलदाय विभाग में तकनीकी और गैर तकनीकी स्तर के कनिष्ठ अभियंता (JEN), सहायक अभियंता (AEN), तकनीकी सहायक, पंप ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, लाइनमैन, फोरमैन, मीटर रीडर, लिपिकीय सहायक सहित विभिन्न 25000 रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित होगी | राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025 का अधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा |
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने कार्यकाल में 4 लाख नौकरी देने का वादा किया है. इस बारे में बजट सत्र 2024-2025 के दौरान सरकार की ओर से सदन में दावा किया गया कि वह 5 साल में इतनी भर्तियां अवश्य निकालेंगे. वहीं राज्य में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. ऐसे में रोजगार का मुद्दा फिर से तुल न पकड़े इसके लिए नेता और मंत्री आने वाले रोजगार और नौकरी की घोषणा कर रहे हैं. इसी के तहत हाल ही प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी (Kanhaiya Lal Choudhary) ने जलदाय विभाग में 25 हजार नौकरी (Rajasthan Jalday Vibhag Recruitment) निकालने का ऐलान किया है.
राजस्थान के जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी गत माह सितम्बर में डीडवाना जिले के दौरे पर आए थे. कन्हैयालाल चौधरी डीडवाना जिले के जिला प्रभारी भी हैं. इस दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि जलदाय विभाग जल्द ही 25000 कार्मिकों की भर्ती करेगा. इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही विज्ञप्ति जारी करने वाला हैं.
राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2025 के मुख्य विवरण-
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | तकनीकी और गैर तकनीकी |
| कुल पद | 25,000 |
| सैलरी | 18,000 से 85,300 रूपये प्रतिमाह |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि | जल्द जारी होगी |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जल्द जारी होगी |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं/ 12वीं +आईटीआई/ स्नातक/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | जनरल, ई.डब्ल्यू.एस., पिछड़ा वर्ग – 600/- एससी/एसटी – 400 रूपये |
| चयन | लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
Latest Jobs 2025 यह भी पढ़े –
Bhumi Abhilekh Bharti 2025: 903 सर्वेक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता
बिहार विधान परिषद में ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन
NMMC Bharti 2025 : 40 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जानें पूरी जानकारी
CDAC भर्ती 2025: 646 पदों पर नौकरी का मौका, सैलरी ₹7 लाख तक! 20 अक्टूबर तक करें आवेदन
Railway में 1763 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-12वीं पास 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

