NTA CMAT Answer Key 2026 Released: National Testing Agency Released the Provisional Answer Key for Common Management Admission Test (CMAT) 2026 Exam were Held on 25 January 2026. Exam Appeared Candidates Can Download CMAT 2026 Provisioanal /Final Answer Key 2026 Responsheet at cmat.nta.nic.in and Check Raise Objection / Challenging Date.
NTA CMAT 2026 Provisional Answer Key जारी | Raise Objection Against Provisional Key
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने Common Management Admission Test (CMAT) 2026 की प्रोविजनल आंसर की आज 31 जनवरी 2026 को जारी कर दी है। साथ ही कैंडिडेट्स की रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जो उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 को हुई CMAT परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करके अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
यह आंसर की प्रोविजनल है, इसलिए यदि किसी प्रश्न में कोई गलती लगती है तो उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक खुली रहेगी।
CMAT 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| घटना | तिथि |
|---|---|
| CMAT 2026 परीक्षा तिथि | 25 जनवरी 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की जारी | 31 जनवरी 2026 |
| रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध | 31 जनवरी 2026 |
| ऑब्जेक्शन विंडो | 31 जनवरी – 2 फरवरी 2026 |
| फाइनल आंसर की (अनुमानित) | फरवरी 2026 का दूसरा सप्ताह |
| रिजल्ट घोषणा (अनुमानित) | फरवरी 2026 के अंत तक |
CMAT 2026 Answer Key कैसे डाउनलोड करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: cmat.nta.nic.in
- होमपेज पर “Answer Key Challenge” या “Provisional Answer Key” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें: अपना Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करें।
- लॉगिन के बाद आंसर की, प्रश्न पत्र और आपकी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
- PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें ताकि आगे कैलकुलेशन के लिए इस्तेमाल कर सकें।
नोट: डायरेक्ट लॉगिन पोर्टल exams.nta.nic.in पर भी उपलब्ध हो सकता है। ऑफिशियल साइट से ही डाउनलोड करें।
CMAT 2026 में ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें? पूरी प्रक्रिया
यदि प्रोविजनल आंसर की में कोई प्रश्न गलत लगता है, तो आप चुनौती दे सकते हैं:
ऑब्जेक्शन विंडो : 31 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक (11:50 PM तक) खुली रहेगी |
उम्मीदवार आवश्यक फीस फीस जमा करके आवेदन कर सकता हैं | प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 फ़ीस होगी जो नॉन-रिफंडेबल होगी |
प्रक्रिया:
- ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर लॉगिन करें।
- “Challenge Answer Key” सेक्शन में जाएं।
- जिस प्रश्न ID पर आपत्ति है, उसे चुनें।
- सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें (यदि जरूरी हो)।
- फीस पेमेंट करें और सबमिट कर दें।
वैध ऑब्जेक्शन पर NTA एक्सपर्ट्स द्वारा रिव्यू किया जाएगा और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।

