iti merit list

DTE Rajasthan ITI 2nd Merit List 2026 Second Round College Allotment List pdf Out : राजस्थान तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने राजस्थान ITI की पहली मेरिट लिस्ट 5 अगस्त को जारी कर दी हैं | काफी विद्यार्थियों को कॉलेज एलॉट हो चूका है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे अभ्यर्थी है जिनको कॉलेज allotment नहीं हुआ हैं वे ITI 2nd (II-Second) Merit List का इन्तजार कर रहे हैं |

दोस्तों आपको बता दे ही DTE ने पहले ही ITI Admission काउंसलिंग, मेरिट लिस्ट और रिपोर्टिंग का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार राजस्थान ITI सेकंड अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसे आप ऑफिसियल वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।

Rajasthan ITI Merit List 2026 – Overview

Rajasthan ITI Admission 2026 2nd Merit List – Latest Update

राजस्थान तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) की ओर से राजस्थान ITI एडमिशन 2026-27 के लिए फॉर्म 15 से 30 जुलाई 2026 तक भरें गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्स्ट एलॉटमेंट मेरिट लिस्ट 5 अगस्त 2026 को जारी की जा चुकी है। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हो गया है उन्हें 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करवानी होगी। यदि अभ्यर्थी आवंटित संस्था में रिपोर्टिंग नहीं करवाता है तो उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।

Rajasthan ITI 1st Seat Allotment में जिन विद्यार्थियों को सीट नही मिली है वे क्या करें?

प्रथम सीट आवंटन में जिन अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिली है, वे 09 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक अपने ऑप्शन फॉर्म में ऑनलाइन बदलाव (संशोधन) कर सकते हैं। इसके अलावा, जो अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे भी इस अवधि में नया ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan ITI Second Allotment List कब आयेगी?

Rajasthan ITI Second Merit List Kab Aayegi? यह सवाल उन विद्यार्थियों के मन में है जिन्हें पहली मेरिट लिस्ट में कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है। बता दें कि राजस्थान आईटीआई सेकंड मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। अलॉटमेंट जारी होने के बाद kdhte.rajasthan.gov.in/itipublicinfo पर Allotment Status सेक्शन पर जाए और अपना एप्लीकेशन नंबर जन्मतिथि और दिया गया कैप्चा कोड डालकर अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan ITI मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले DTE राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “ITI Merit List 2026” या “Admission” वाले सेक्शन में जाएं।
  • आवंटन स्थिति ( Allotment Status) सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और दिए गए कैप्चा कोड डालकर Search करें।
  • स्क्रीन पर आपकी मेरिट रैंक, कैटेगरी और क्वालिफाइंग मार्क्स दिख जाएंगे।
  • Allotment लेटर को डाउनलोड करके सेव कर लें, आगे काउंसलिंग में यह काम आएगा।

ITI College Reporting Documents

  • आवेदन फॉर्म की प्रति
  • मेरिट/आवंटन पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो – 04
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • जन्म तारीख प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
  • Note: सभी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ ओरिजिनल भी साथ रखें।
EventLink
ITI College Allotment – ReleasedClick Here
ITI College Allotment 1st List PDF – NewPDF Link
ITI  मेरिट क्रमांक जानें – ReleasedClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *