MMU ET Counselling

MMU ET Counselling Schedule 2026 Round1, 2, 3 Registration, Merit List, Choice Filling, College Allotment, Document Verification Process – मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU), जोधपुर, राजस्थान की ओर से MMU ET 2026 का रिजल्ट 23 जुलाई 2026 जारी किया गया था। इसके बाद अभी विद्यार्थी MMU ET Counselling Date का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। MMU ET के तहत BSc Nursing, Paramedical, Pharmacy और Physiotherapy कोर्सेज में एडमिशन के लिए मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर ने काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।

Counselling की बात करें तो MMU ET Bsc Nursing, Paramedical, or अन्य कोर्सेज में पवेश के लिए काउंसलिंग 13 अगस्त 2026 को शुरू की जाएगी । जिन उम्मीदवारों ने इस साल MMUET का एग्जाम दिया था, उनके लिए यह अपडेट जानना जरूरी है। नीचे काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन, काउन्सलिंग प्रोसेस, कॉलेज व सीटों की जानकारी और काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी लिस्ट दी गई है।

MMU ET 2026 Counselling – Overview


MMU ET 2026 Counselling – Overview

ParticularsDetails
Counselling NameMMU ET 2026 Counselling
Conducting AuthorityMarwar Medical University (MMU), Jodhpur
Entrance ExamMMU ET (UG) 2026
Admission Session2026–27
Result StatusDeclared
Merit ListReleased
Counselling ModeOnline
Registration ModeOnline
Counselling Start12 August 2026
Choice FillingOnline
Seat Allotment BasisMMU ET Rank, Category & Seat Availability
Document VerificationMandatory
Seat AllotmentRound-wise
Reporting to Allotted CollegeAfter Seat Allotment

MMU ET Counselling 2026 Latest Update

MMU ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया हैं कि किसी प्रशासनिक कारणों की वजह से काउंसलिंग प्रक्रिया को जुलाई के चौथे सप्ताह से आगे बढ़ाकर अगस्त के दूसरे सप्ताह 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अब काउंसलिंग का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

इसकी मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि MMU के पास अभी बड़ा कैंपस व बड़ी टीम नहीं है, और यूनिवर्सिटी अपने अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों का इंस्पेक्शन पूरा करने के साथ-साथ BSc Nursing, Paramedical, Pharmacy और Physiotherapy इन सभी कोर्सेज की काउंसलिंग एक साथ करवाना चाहती है, इसलिए इसमें कुछ समय लग रहा है।

MMU ET 2026 काउंसलिंग कब शुरू होगी?

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU), जोधपुर द्वारा जारी अपडेट के अनुसार MMU ET 2026 Counselling अब 13 अगस्त 2026 से शुरू होगी। पहले इसकी शुरुआत जुलाई के चौथे सप्ताह में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहें। MMU ET काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद यहां अपडेट कर दिया जाएगा।

MMU ET 2026 Counselling Schedule Round-1, 2, 3

MMU ET 2026 काउंसलिंग का Round-1 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। MMU ET मेरिट लिस्ट 12 अगस्त 2026 को जारी होगी। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 13 से 18 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा। इसी दौरान काउंसलिंग फीस जमा करने और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी होगी। सीट अलॉटमेंट की जानकारी 23 अगस्त 2026 को जारी होगी, जबकि अलॉटमेंट लेटर 24 अगस्त 2026 से प्रिंट किया जा सकेगा। आवंटित कॉलेज में जॉइनिंग 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक करनी होगी।

S. No.ActivitySchedule
1Publishing of provisional merit list12-08-2026
2Registration for counseling13-08-2026 to 18-08-2026
3Publishing of provisional seat matrix (Round-1)12-08-2026
4Depositing of counseling fee (₹1100/-)13-08-2026 to 18-08-2026
5Choice filling of colleges (Round-1)13-08-2026 to 18-08-2026
6Verification by Counsel Board21-08-2026 to 23-08-2026
7Publishing of allotment information23-08-2026
8Printing of allotment letter (Round-1)24-08-2026
9Joining at allotted college25-08-2026 to 01-09-2026

MMU ET 2026 Round-2 Counseling Schedule

Round-2 की प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स 3 सितंबर 2026 को जारी होगी। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 4 से 7 सितंबर 2026 तक चलेगी। Round-2 सीट अलॉटमेंट की जानकारी 12 सितंबर 2026 को जारी होगी और अलॉटेड कॉलेज में अलॉटमेंट लेटर के साथ जॉइनिंग 12 से 17 सितंबर 2026 तक करनी होगी।

S. No.ActivitySchedule
1Publishing of provisional seat matrix (Round-2)03-09-2026
2Registration, counseling fee & choice filling (Round-2)04-09-2026 to 07-09-2026
3Publishing of allotment information (Round-2)12-09-2026
4Allotment letter printing & joining at allotted college12-09-2026 to 17-09-2026

MMU ET 2026 Round-3 Counseling Schedule

MMU ET 2026 Round-3 काउंसलिंग की प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इस दिन Round-3 की प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग फीस जमा करने और कॉलेज चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 19 से 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। Round-3 सीट अलॉटमेंट की जानकारी 25 सितंबर 2026 को जारी होगी, जबकि अलॉटेड कॉलेज में जॉइनिंग 25 से 28 सितंबर 2026 तक करनी होगी।

S. No.ActivitySchedule
1Publishing of provisional seat matrix (Round-3)19-09-2026
2Registration, counseling fee & choice filling (Round-3)19-09-2026 to 23-09-2026
3Publishing of allotment information (Round-3)25-09-2026
4Allotment letter printing & joining at allotted college25-09-2026 to 28-09-2026

MMU ET Govt & PVT College Alloted List

MMU के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज में कॉलेजों व सीटों की स्थिति इस प्रकार है:

CourseGovt CollegeGovt SeatPrivate CollegePrivate SeatTotal
BSc Nursing64002513301730
Paramedical1600060
Physiotherapy (BPT)140280120
Pharmacy004126802680

MMU ET 2026 Counselling Process

MMU ET Counselling की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को निम्न चरणों का पालन करना होगा—

  • ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करें।
  • काउंसलिंग शुल्क जमा करें।
  • पसंदीदा कॉलेजों की चॉइस फिलिंग करें।
  • चॉइस लॉक करें।
  • मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा।
  • आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
  • प्रवेश शुल्क जमा कर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें।

MMU ET 2026 Counselling के लिए आवश्यक दस्तावेज

काउंसलिंग के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • MMU ET 2026 Admit Card
  • MMU ET 2026 Score Card / Result
  • आवेदन पत्र (Application Form)
  • 10वीं की अंकतालिका
  • 12वीं की अंकतालिका
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड या अन्य फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • गैप एफिडेविट (यदि लागू हो)
  • सीट आवंटन पत्र (Allotment Letter)
  • चॉइस फिलिंग प्रिंटआउट

उपरोक्त सूची में से कुछ दस्तावेज (जैसे सीट अलॉटमेंट लेटर और चॉइस फिलिंग प्रिंट) काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध होंगे। मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र सरकारी अस्पताल से बनवाना होगा।

MMU ET 2026 Counselling link

MMU ET RegistrationStarting Soon
MMU ET 2026 Counselling ScheduleCounselling Schedule
Official WebsiteClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *