Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। BSEB ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी है। यानी जिन अभ्यर्थियों का फॉर्म अब तक नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है।
नवंबर में हो सकती है परीक्षा
बिहार STET 2026 परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की फाइनल तारीख और शेड्यूल बोर्ड बाद में जारी करेगा। परीक्षा CBT मोड में होगी और सभी सवाल MCQ आधारित होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
पेपर-1 के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed जरूरी है। वहीं पेपर-2 के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ PG और B.Ed की योग्यता मांगी गई है। कुछ विशेष विषयों, जैसे कंप्यूटर साइंस में B.Ed की अनिवार्यता अलग हो सकती है।
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 37 वर्ष, महिला/BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST के लिए 42 वर्ष तक है।
कितनी है फीस?
एक पेपर के लिए सामान्य/EWS/BC/EBC और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को ₹960, जबकि SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹760 देना होगा। दोनों पेपर के लिए फीस क्रमशः ₹1440 और ₹1140 है।
परीक्षा का पैटर्न
STET में 150 प्रश्न, 150 अंक और 150 मिनट का समय होगा। इसमें 100 अंक संबंधित विषय और 50 अंक टीचिंग आर्ट्स व अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।
कहां भरें फॉर्म?
इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक STET के ऑनलाइन पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसकी कॉपी जरूर सुरक्षित रखें।

