NTPC Recruitment 2026: मास कम्यूनिकेशन, जर्नलिज्म और PR की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए NTPC में नौकरी पाने का मौका है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) ने Assistant Officer (Corporate Communication) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा मास कम्यूनिकेशन, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग एंड कम्यूनिकेशन या PR में 60% अंकों के साथ 2 वर्षीय PG डिग्री/PG डिप्लोमा जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 29 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
1.20 लाख तक सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1,20,000 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा। इसके साथ DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा। लिखित परीक्षा का वेटेज 85% और इंटरव्यू का 15% रहेगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है। वहीं SC, ST, PwBD और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार NTPC के करियर पोर्टल careers.ntpc.co.in पर जाकर Current Openings में Advt. No. 12/26 के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।

