up me je banane la mouka 134 pado par bharti shuru sirf ₹25 fees 7 october last date

UPSSSC JE Agriculture Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) के 134 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में PET 2025 क्वालिफाइड अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

सिर्फ 25 रुपये शुल्क

इस भर्ती की खास बात आवेदन शुल्क भी है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस केवल 25 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा।

यूपी JE भर्ती 2026 – डिटेल्स

पद: जूनियर इंजीनियर (कृषि)
कुल पद: 134
योग्यता: 10वीं + 3 वर्षीय Agricultural Engineering Diploma
जरूरी: PET 2025 स्कोर कार्ड
आयु: 18–40 वर्ष
आवेदन शुरू: 17 सितंबर 2026
अंतिम तारीख: 7 अक्टूबर 2026
संशोधन की अंतिम तारीख: 14 अक्टूबर 2026
फीस: 25 रुपये
वेबसाइट: upsssc.gov.in

अगर आपके पास PET 2025 का वैध स्कोर और Agricultural Engineering का डिप्लोमा है, तो यह भर्ती आपके लिए सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर हो सकती है। अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *