group 3 bharti ke 1700 pado par aavedan prakriya dobara shuru 27 october tak fir se bhare online form

MPESB Group-3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इस भर्ती के तहत सब-इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, लेबोरेटरी टेक्नीशियन सहित कुल 1,700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

13 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी कारण से आवेदन नहीं किया था, उनके लिए दोबारा आवेदन का मौका दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और 27 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग है। संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा, B.E./B.Tech या ITI/संबंधित डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

General एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र + पोर्टल शुल्क है, यानी लगभग 560 रुपये। वहीं MP के मूल निवासी SC/ST/OBC/PwD उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये प्रति प्रश्न पत्र + पोर्टल शुल्क यानी लगभग 310 रुपये शुल्क देना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन CBT परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 200 अंकों की और 3 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और संबंधित तकनीकी विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाकर “Group-03 Combined Recruitment Examination 2026” लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और e-KYC पूरा करना होगा, इसके बाद फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड और शुल्क का भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *