indian oil me nikali 335 pado par bharti 10vi pass free me kare aavedan

IOCL Apprentice Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस बनने का शानदार मौका आया है। Indian Oil Corporation Limited (IOCL) ने वेस्टर्न रीजन में अप्रेंटिस के 335 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

335 पदों पर होगी भर्ती

IOCL की इस भर्ती में टेक्नीशियन अप्रेंटिस के 99, ट्रेड अप्रेंटिस के 40, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 174 और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 22 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

भर्ती के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में 2 वर्षीय ITI और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए BA, B.Com, B.Sc या BBA जैसी निर्धारित डिग्री जरूरी है।

वहीं डेटा एंट्री ऑपरेटर अप्रेंटिस के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पदों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और एससी, एसटी व PwBD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

उम्र और फीस कितनी है?

उम्मीदवार की उम्र 30 सितंबर 2026 को 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

सबसे बड़ी राहत यह है कि सभी वर्गों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा।

कहां से करें आवेदन?

ITI और डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल, जबकि डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख: 4 नवंबर 2026 शाम 5 बजे

उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी पात्रता जरूर जांच लें।

नोटिफिकेशन: IOCL Apprentice Recruitment Notification
NAPS आवेदन: Apprenticeship India Candidate Login
NATS आवेदन: NATS Student Login

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *