tuva kalyan vibhag me nikali 412 pado par bharti jaane kaun kar sakya hai aavedan

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSSSC ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय में 412 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना जरूरी है।

412 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 पद और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पद शामिल हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है, जबकि व्यायाम प्रशिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ DPEd, BPEd या संबंधित योग्यता मांगी गई है।

16 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार के लिए 13 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। सभी वर्गों के लिए 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों की शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 स्कोर के आधार पर होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए चयन किया जाएगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित होगी।

आवेदन कहां करें?

इच्छुक अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता और सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *