RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे स्नातक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC Graduate Level भर्ती CEN 06/2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है।
3548 पदों में कौन-कौन सी नौकरी?
इस भर्ती में चार प्रमुख पद शामिल हैं—
मालगाड़ी प्रबंधक – 2750 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टंकक – 371 पद
कनिष्ठ लेखा सह टंकक – 300 पद
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक – 127 पद
यानी रेलवे में स्नातक युवाओं के लिए 3,548 सरकारी नौकरी के मौके हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता 6 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
दो CBT के बाद मिलेगी नौकरी
इस भर्ती में चयन CBT-1, CBT-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के जरिए होगा। खास बात यह है कि कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक और वरिष्ठ लिपिक सह टंकक पदों के लिए अलग से कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा। टाइपिंग दक्षता का मूल्यांकन नियुक्ति के बाद किया जाएगा।
आवेदन शुल्क भी जान लें
सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। CBT-1 में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
SC, ST, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो CBT-1 में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर वापस किया जाएगा।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू: 8 अक्टूबर 2026
अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 8 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो: 9 से 18 नवंबर 2026
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। आवेदन के दौरान लाइव फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे।

