Fri. Mar 13th, 2026
UP Police Constable Vacancy 2026

UP Police Constable Vacancy Notification 2026: नए साल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया हैं | राज्य में 12वीं पास उम्मीदवार जो पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर हैं | राज्य में बंपर पदों पर भर्ती निकाली हैं | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने पुलिस कांस्टेबल, पी.ए.सी., आरक्षी घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डर सहित 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसम्बर 2025 को शुरू कर दी हैं |

इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं | आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिक्त पदों का विवरण, वेतन/सैलरी, शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सम्बन्धी डिटेल्स के लिए विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़े | यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 हैं |

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के मुख्य विवरण –

भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
पद का नाम पुलिस कांस्टेबल, पी.ए.सी., आरक्षी घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डर
कुल पद 32,679
सैलरी 21,700 से 69,100/- रूपये प्रतिमाह
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन प्रारम्भ तिथि 31 दिसम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
एजुकेशन क्वालिफिकेशन मान्यता प्राप्त संस्था से इंटरमीडिएट/ 12वीं पास होना चाहिए |
एज लिमिट न्यूनतम 18 वर्ष
अधिकतम 22 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को नियमानुसार आयु में छुट दी जायेगी |
एप्लीकेशन फ़ीस सामान्य/ ई.डब्ल्यू.एस./ पिछड़ा वर्ग – 500/- रूपये
एससी/एसटी – 400/- रूपये
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण
शारीरिक मापक परीक्षण
दस्तावेज सत्यापन
मेरिट लिस्ट
नौकरी का स्थान उत्तर प्रदेश
नोटिफिकेशन डाउनलोड पीडीऍफ़
अप्लाई ऑनलाइन डायरेक्ट लिंक

Latest Jobs 2025 यह भी पढ़े –

UKPSC ने लेक्चरर के 808 पदों पर निकाली भर्ती: 31 दिसम्बर से अप्लाई करें

लातूर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में क्लर्क चपरासी ड्राईवर के पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, 21 जनवरी तक अप्लाई करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *