AIBE 20 Result

AIBE 20 Result 2025-26 Out : ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखे?

Bar Council of India की ओर से AIBE 20 Result 2025 जारी कर दिया गया हैं । AIBE XX परिणाम BCI की अधिकारिक वेबसाइट ( allindiabarexamination.com) पर जारी किया गया हैं । उम्मीदवार जिन्होंने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की परीक्षा दी हैं वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं | उम्मीदवार AIBE 20 Result लिंक , Cut off Marks Merit List पीडीऍफ़ निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं |

AIBE 20 Result 2025 लाइव अपडेट ?

All India Bar Exam Result 2025 Highlights: एआईबीई 20 रिजल्ट 2025 की घोषणा हो गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने फाइनल आंसर-की, अब परीक्षाफल का पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस खबर में दिया गया है। ऑल इंडिया बार रिजल्ट की हर जरूरी जानकारी भी दी जा रही है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जाम रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। बीसीआई द्वारा एआईबीई की ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर नतीजे अपलोड किए गए हैं। इस बार बार काउंसिल की परीक्षा में 70 फीसदी से कम उम्मीदवार सफल हुए हैं।

AIBE 20 Result 2025: लेटेस्ट अपडेट

  • एग्जाम डेट: 30 नवंबर 2025
  • प्रोविजनल आंसर की: 3 दिसंबर 2025 को जारी
  • ऑब्जेक्शन विंडो: 10 दिसंबर 2025 तक बंद
  • फाइनल आंसर की: जल्द जारी होने की उम्मीद
  • रिजल्ट डेट : जारी हो गया हैं
  • केटेगरी : सरकारी रिजल्ट
  • अधिकारिक वेबसाइट : allindiabarexamination.com

AIBE 21 Exam Date भी घोषित

एआईबीई 20 रिजल्ट के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई 21 (बार एग्जाम 2026) की तारीख की घोषणा भी कर दी है। AIBE XXI परीक्षा 7 जून 2026 को होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 11 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।

Bar Exam Result: कैसा रहा परिणाम

ऑल इंडिया बार एग्जाम 2025 (AIBE XX) में कुल 2 लाख 51 हजार 968 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इनमें से 1 लाख 74 हजार 386 पास हुए हैं। 77 हजार 579 असफल रहे। बार परीक्षा देने वाले सबसे ज्यादा अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से थे। यूपी बार काउंसिल से कुल 32,611 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया। इनमें से 23,911 पास हुए। इसके बाद महाराष्ट्र एंड गोवा, फिर दिल्ली का स्थान रहा।

AIBE Result 2025: किस कैटेगरी से कितने पास

जनरल कैटेगरी- 125092 ने परीक्षा दी- 90111 पास हुए
ओबीसी कैटेगरी- 82661 ने परीक्षा दी- 53513 पास हुए
एससी कैटेगरी- 35850 ने परीक्षा दी- 25290 पास हुए
एसटी कैटेगरी- 8365 ने परीक्षा दी- 5472 पास हुए

AIBE 20 Result 2025 कैसे चेक करें?

सभी परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद केवल ऑनलाइन माध्यम से ही इसे चेक कर सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की डिटेल नहीं भेजी जाएगी। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • AIBE 20 Result 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट का एक्टिव लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जिसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
  • चयनित होंगे के लिए न्यूनतम कटऑफ प्राप्त करना अनिवार्य हैं

AIBE 20 Result 2025 कट ऑफ मार्क्स (स्कोर कार्ड)

सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है तभी वे क्वालीफाई माने जाते हैं। कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम कटऑफ अलग-अलग होता है। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत दी जाती है। लॉ प्रैक्टिस करने के लिए प्रतिवर्ष बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाता है।

Result Link : Check Here

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *