Bihar STET Result 2025 Out – BSEB ने Secondary Teacher Eligibility Test 2025 ( Bihar STET) रिजल्ट आज जारी कर दिया हैं | अभ्यार्थी BSEB की अधिकारिक वेबसाइट (bsebstet.com) पर जाकर Bihar STET Result 2025 (Paper 1st & 2nd) ऑनलाइन अपने रोल नंबर और DOB से चेक कर सकते हैं | और स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं |
Bihar STET Result 2025 date जारी
बिहार स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुश खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB STET Result Date की घोषणा कर दी है। रिजल्ट 5 जनवरी 2026 को घोषित कर दिया जायेगा। परिणाम ऑनलइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जारी होगा जहां से अभ्यर्थी मांगी गई लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में हुई थी, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 9-10 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 11-12 के लिए) शामिल थे। रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों को STET सर्टिफिकेट मिलेगा, जो बिहार में सरकारी शिक्षक भर्ती (जैसे BPSC TRE-4) के लिए जरूरी है।
बिहार STET 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 की मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2025 (विस्तारित)
- एडमिट कार्ड जारी: 11 अक्टूबर 2025
- परीक्षा तिथि: 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए)
- प्रोविजनल आंसर की जारी: नवंबर 2025 में
- आंसर की पर ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि: 27-28 नवंबर 2025
- रिजल्ट घोषणा: 5 जनवरी 2025
Bihar STET Result 2025 कट ऑफ मार्क्स
Bihar STET कट ऑफ मार्क्स परीक्षा की कठिनाई और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेगी। पासिंग मार्क्स की बात करें तो कैटेगरी के अनुसार हैं:
- जनरल के लिए : 50%,
- OBC/BC/EWS/ : 45%,
- महिलाओं के लिए : 45%,
- SC/ST/PwD के लिए : 40%।
BSEB STET Score Card | Merit List 2025 Download
Bihar STET 2025 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार बिहार के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। रिजल्ट के बाद मेरिट लिस्ट PDF में टॉपर्स और रैंकिंग दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से BSEB की वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि कोई बदलाव केवल आधिकारिक सूचना से ही होगा। यदि रिजल्ट जारी हो जाता है तो स्कोरकार्ड में मार्क्स, क्वालीफाइंग स्टेटस और अन्य डिटेल्स होंगी। अधिक अपडेट के लिए bsebstet.com विजिट करें।
Bihar State Teacher Eligibility Test (STET) Result 2025 कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bsebstet.com या secondary.biharboardonline.com
- होमपेज पर “Bihar STET Result 2025” या “STET 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करें।
- कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा – मार्क्स, क्वालीफाइंग स्टेटस और अन्य डिटेल्स चेक करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें (भविष्य के लिए जरूरी)।

