Civil Court me chaprasi ke pado par bharti 10vi pass abhi form bhare ₹56900 tak milegi salary

Civil Court Gumla Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिविल कोर्ट गुमला, झारखंड में चपरासी/आदेशपाल के 17 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹56,900 तक वेतनमान मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 रखी गई है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विभाग: सिविल कोर्ट गुमला, झारखंड
पद का नाम: चपरासी/आदेशपाल
कुल पद: 17
योग्यता: 10वीं पास
वेतन: ₹18,000 से ₹56,900
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन
अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026
चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु की गणना 15 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। अधिकतम आयु सामान्य पुरुषों के लिए 35 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष तथा एससी/एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है।

कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-01 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 तक वेतनमान दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

  • सिविल कोर्ट गुमला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 01/2026 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।
  • भरा हुआ फॉर्म डाक, स्पीड पोस्ट या स्वयं निर्धारित पते पर जमा करें।

आवेदन भेजने का पता: प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, गुमला, झारखंड – 835207।

महत्वपूर्ण: आवेदन 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *