सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम (KRDP) के तहत ग्रुप B और C के 12,878 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की जानकारी दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास, 12वीं पास, ITI, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पद बताए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर जांचें।
भर्ती की मुख्य जानकारी
कुल पद: 12,878
आवेदन शुरू: 26 अक्टूबर 2026
अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार: 2 से 4 दिसंबर 2026
परीक्षा: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइट: krdp.org.in
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में खादी विकास अधिकारी, खादी निरीक्षक, लेखा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, फील्ड अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, LDC, चालक, ग्रामोद्योग कार्यकर्ता और MTS सहित कुल 13 प्रकार के पद शामिल बताए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और वेतन
इस भर्ती में पद के अनुसार 10वीं पास या ITI से लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक की योग्यता मांगी गई है। कनिष्ठ सहायक और LDC के लिए 12वीं पास के साथ टाइपिंग व कंप्यूटर ज्ञान जरूरी बताया गया है। वहीं, चालक पद के लिए 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 3 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।
वेतनमान पद के अनुसार ₹18,000 से ₹1,42,400 तक के पे स्केल में बताया गया है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित होने की जानकारी दी गई है। सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य पात्र वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा। कनिष्ठ सहायक और LDC पदों के लिए स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
आवेदन के लिए krdp.org.in पर जाकर Recruitment सेक्शन में Apply Online Now पर क्लिक करें। New Registration करके अपनी जानकारी भरें, फिर आवेदन पूरा कर सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

