CSIR UGC NET June 2026 ka Certificate jaari yaha se kare turant download

CSIR UGC NET June 2026: CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। NTA ने Joint CSIR-UGC NET June 2026 के ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। अब क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्वाइंट CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को CBT मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षा पांच विषयों में हुई, जिसमें कुल 1,87,739 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

तीन कैटेगरी में जारी हुआ सर्टिफिकेट

सफल उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर तीन कैटेगरी में प्रमाणपत्र जारी किया गया है। पहली कैटेगरी में JRF और Assistant Professor, दूसरी में Assistant Professor और PhD Admission, जबकि तीसरी कैटेगरी में केवल PhD Admission की पात्रता शामिल है।

ऐसे डाउनलोड करें CSIR UGC NET Certificate

सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को csirnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Candidate Activity सेक्शन में जाकर “E-Certificate for Joint CSIR-UGC NET June 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब Application Number और Password से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर सर्टिफिकेट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सर्टिफिकेट की प्रिंट कॉपी भी सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे PhD Admission, Assistant Professor Recruitment या Document Verification के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है।

डाउनलोड में दिक्कत आए तो यहां करें संपर्क

अगर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो उम्मीदवार csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर ईमेल करके सहायता ले सकते हैं। ईमेल में अपना परीक्षा और आवेदन संबंधी विवरण जरूर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *