India Post GDS Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है। इस भर्ती के तहत 23,757 पदों पर चयन किया जाना है। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा और कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है, हालांकि विभाग ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि होने पर ही अंतिम जानकारी मिलेगी। चयन सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन PDF डाउनलोड करके अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर चेक कर सकेंगे।
GDS Merit List 2026: ऐसे चेक करें नाम
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।
GDS भर्ती 2026 की चयन सूची का लिंक खोलें।
अपने राज्य और संबंधित डाक मंडल का चयन करें।
मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें।
PDF में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
मेरिट लिस्ट में नाम आने पर क्या करें?
अगर पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम आता है, तो आपको अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) कराना होगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। सत्यापन की तारीख और स्थान की जानकारी आधिकारिक निर्देशों में देखें।
पहली मेरिट में नाम नहीं आया तो क्या होगा?
पहली सूची में नाम नहीं आने पर उम्मीदवारों को अगली पूरक मेरिट लिस्ट पर नजर रखनी चाहिए। पिछले भर्ती चक्रों में अतिरिक्त चयन सूचियां जारी की गई हैं, लेकिन अगली सूची में चयन की गारंटी नहीं है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह: मेरिट लिस्ट और चयन से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें। मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि के लिए नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

