Prince Olympiad Admit Card 2025 Direct Official Link. प्रिंस ओलंपियाड 2025 परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है | प्रिंस एजुकेशन हब ने प्रिंस ओलंपियाड 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है | Prince Olympiad 2025 Admit Card ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है | जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे https://www.po.princeeduhub.com/ पर जाकर प्रिंस ओलंपियाड का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है |
Prince Olympiad Admit Card 2025
भारत की सबसे बड़ी प्रतिभा खोज परीक्षाओं में से एक प्रिंस ओलंपियाड 2025 फेज 1 परीक्षा का आयोजन 28 सितम्बर, 5 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2025 को किया जावेगा | प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागी द्वितीय चरण में शामिल हो सकेंगे | द्वितीय चरण का आयोजन 9 नवम्बर 2025 को सीकर में कक्षावार ऑफलाइन किया जायेगा | जैसे-जैसे पहले चरण की परीक्षा की तारीख नज़दीक आ रही है सभी विद्यार्थी अपना प्रिंस ओलंपियाड 2025 का एडमिट कार्ड जारी डाउनलोड करने के लिए उत्सुक है | आपको बतादे की परीक्षा अलग-अलग तारीख को है तो एडमिट कार्ड भी अलग-अलग डेट को जारी किये जावेंगे |
प्रिंस एजुकेशन हब की ओर से जारी जानकारी के अनुसार Prince Olympiad Admit Card 2025 परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले जारी किये जावेंगे | यानि जिनकी परीक्षा 28 सितम्बर को है उनका एडमिट कार्ड 25 सितम्बर को अपलोड होगा, जिनकी एग्जाम 5 अक्टूबर को है उनके 2 अक्टूबर को और जिनकी परीक्षा 12 अक्टूबर को है उनके एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को ऑनलाइन www.po.princeeduhub.com पर अपलोड किये जावेंगे |
| संस्थान का नाम | प्रिंस एजुकेशन हब |
| परीक्षा | प्रिंस ओलंपियाड |
| उद्देश्य | स्कॉलरशिप प्रदान करना |
| परीक्षा तिथि | फेज 1 : 28 सितम्बर, 5 और 12 अक्टूबर 2025 फेज 2 : 9 नवंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 25 सितम्बर, 2 और 9 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक | निचे उपलब्ध है |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | फेज 1 का परिणाम 26 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे घोषित होगा |
| पुरस्कारों का विवरण | 1. 75 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति 2. 60 लाख रुपए नकद पुरस्कार 3. प्रत्येक कक्षा के टॉपर्स स्टूडेंट्स को जापान का निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण 4. विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.po.princeeduhub.com |
प्रिंस ओलंपियाड 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे
Prince Olympiad 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है | यह परीक्षा हर साल प्रिंस एजुकेशन हब, सीकर द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के लाखो की संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं | इस ओलंपियाड परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें स्कॉलरशिप, कैश प्राइज तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएँ प्रदान करना है | परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों के पास अपना एडमिट कार्ड होना बेहद जरूरी है | क्योकि बिना एडमिट कार्ड के छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा | इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें |
Prince Olympiad 2025 Admit Card
प्रिंस ओलंपियाड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी अपनी लॉग इन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि) भरनी होगी | और एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद सभी विद्यार्थी उस पर मेंशन सभी जानकारी जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय आदि की जाँच कर ले | अगर किसी भी विद्यार्थी के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटी पाई जाती है तो वे तुरंत प्रिंस एजुकेशन हब से संपर्क करे | ध्यान रहे परीक्षा के दिन छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड आदि) भी साथ ले जाना होगा | वर्ना परीक्षा केंद्र में इंट्री नहीं मिलेगी |
How To Download Prince Olympiad Admit Card 2025
प्रिंस ओलंपियाड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को www.po.princeeduhub.com पर जाना होगा | यहाँ होम पेज पर Prince Olympiad Phase 1 Admit Card 2025 लिंक मिलेगा जिसे ओपन करना होगा | अब यहाँ अपनी Login डिटेल भरकर सबमिट कर देवे | कुछ ही क्षणों में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा | अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लेवे और परीक्षा के दिन अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेके जावे |
Prince Olympiad 2025 Scholarships, Cash Prizes & Trips
प्रिंस ओलंपियाड-2025 परीक्षा देश की बहुप्रतीक्षित प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओ में से एक है | इस परीक्षा में किसी भी बोर्ड एवं किसी भी विद्यालय में कक्षा 5वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं | इस मेगा टेलेंट शो में 75 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति, 60 लाख रुपए के नकद पुरस्कार एवं जापान का शैक्षणिक भ्रमण भी शामिल हैं | इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी को नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का आंकलन करने के साथ ही देश के प्रतिष्ठित प्रिंस एजुहब की विभिन्न संस्थाओं में बड़ी छात्रवृत्ति के साथ अध्ययन का अवसर भी मिलेगा |
यह भी देखे:
Matrix Olympiad Admit Card 2025 मैट्रिक्स ओलंपियाड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करे
Amar Ujala Olympiad Admit Card 2025 परीक्षा तिथि घोषित, प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
CM Shri Admission Test Result 2025 Merit List, Final Selected Students Name List
Prince Olympiad 2025 Awards
प्रिंस ओलंपियाड के द्वितीय चरण में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को जापान का शैक्षणिक भ्रमण, द्वितीय रैंक पर 51 हजार रू का नकद पुरस्कार, तृतीय रैंक पर 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया जायेगा | कक्षा 5, 6, 7, 9, 11 व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को जापान का शैक्षणिक भ्रमण, द्वितीय रैंक पर 21 हजार रू. का नकद पुरस्कार, तृतीय रैंक पर 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया जायेगा |
सभी कक्षाओं में कुल 2600 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा | इसके अलावा प्रिंस ओलंपियाड के प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्राप्त रैंक के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति भी दी जायेगी | मैट्रिक्स ओलंपियाड 2025 परीक्षा से सम्बंधित लाइव लेटेस्ट अपडेट के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहे |

