रद्द हो सकता है आपके बच्चे का एडमिशन, अब सिर्फ इस उम्र तक मिलेगा केंद्रीय विद्यालय में दाखिला

केंद्रीय विद्यालय में किस उम्र तक मिल सकता है दाखिला? केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए? यहाँ से आप केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए उम्र से सम्बंधित जरूरी नियम देखे वरना आपके बच्चे की सीट छूट जाएगी |

अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते है तो आपको बहुत सी बातो का ध्यान रखना पढता है | और इनमे सबसे जरुरी है बच्चे की उम्र | अगर आप बिना आयु सीमा जाने एडमिशन के लिए अप्लाई करते है तो आपका फॉर्म रद्द भी हो सकता है |

KVS

केंद्रीय विद्यालय संगठन क्लास 1 से लेकर 9वीं या 11वीं तक में एडमिशन के लिए हर साल फॉर्म आमंत्रित करता है | और अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला केवीएस में करवाने के लिए अप्लाई करते है | लेकिन आज के समय में केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है |

केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार सभी कक्षाओ के लिए आयु सीमा तय की गई है | केंद्रीय विद्यालय में रजिस्ट्रेशन करने से पहले हर क्लास के लिए तय की गई एज लिमिट पता होनी चाहिए | आप यहाँ से क्लास 1 से लेकर 10वीं तक के लिए तय की गई एज लिमिट के बारे में जान सकते है |

सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 2024 भरने और जमा करने से पहले वहां की प्रायोरिटी लिस्ट और न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा को अच्छी तरह से चेक कर लें | इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपके बच्चे को केवीएस में एडमिशन मिलेगा या नहीं | आइये जानते है न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा कितनी तय की गई है |

कक्षा 1 के लिए : न्यूनतम 6 साल, 8 साल से कम

कक्षा 2 के लिए : न्यूनतम 7 साल, 9 साल से कम

कक्षा 3 के लिए : न्यूनतम 8 साल, 10 साल से कम

कक्षा 4 के लिए : न्यूनतम 8 साल, 10 साल से कम

कक्षा 5 के लिए : न्यूनतम 9 साल, 11 साल से कम

कक्षा 6 के लिए : न्यूनतम 10 साल, 12 साल से कम

कक्षा 7 के लिए : न्यूनतम 11 साल, 13 साल से कम

कक्षा 8 के लिए : न्यूनतम 12 साल, 14 साल से कम

कक्षा 9 के लिए : न्यूनतम 13 साल, 15 साल से कम

कक्षा 10 के लिए : न्यूनतम 14 साल, 16 साल से कम

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top