RRB Technician Exam 2026: रेलवे तकनीशियन भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी घर बैठे अपनी परीक्षा की तारीख और शहर चेक कर सकते हैं।
6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
आरआरबी तकनीशियन भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। इस भर्ती में कुल 6,557 पद हैं, जबकि करीब 8.41 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
ध्यान रखें, सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
सिटी स्लिप के बाद अब उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर का इंतजार है। जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसलिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा तारीख के अनुसार एडमिट कार्ड पर नजर रखें।
परीक्षा से पहले आधार जरूर चेक करें
परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवार मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं। साथ ही यह भी जांच लें कि आधार UIDAI सिस्टम में अनलॉक है और उसमें नाम, जन्मतिथि, फोटो व अन्य जानकारी सही है।
ऐसे चेक करें RRB Technician City Slip
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं।
- CEN 02/2026 Technician से जुड़ी Exam City & Date लिंक खोलें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर अपनी परीक्षा तारीख और शहर देखें।
- जानकारी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
हेल्पडेस्क: 9513166371
समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक।
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले फर्जी दलालों से सावधान रहें।

