SSB CAPF AC Physical Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख घोषित कर दी है। इस भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षा 13 अक्टूबर 2026 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एसएसबी ने पात्र और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB CAPF AC Physical Exam 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नाम: CAPF सहायक कमांडेंट 2026
शारीरिक परीक्षा: PST और PET
परीक्षा शुरू: 13 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड: जारी
सूचना जारी: 29 सितंबर 2026
परीक्षा केंद्र: विभिन्न निर्धारित केंद्र
आधिकारिक वेबसाइट: recruitment.ssb.gov.in
SSB CAPF AC Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले एसएसबी भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
CAPF AC Physical Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड नहीं मिला तो क्या करें?
यदि किसी पात्र उम्मीदवार को एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, तो वह एसएसबी से ईमेल comdtrectt.ssbdel@ssb.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 011-26193929 पर कार्य दिवसों में निर्धारित कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकता है।
ध्यान दें: एसएसबी के अनुसार, शारीरिक परीक्षा की तारीख और केंद्र में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें और निर्धारित तारीख पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

