Fri. Mar 27th, 2026
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025

रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने अपरेंटिस के 2865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं | आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होकर 29 सितम्बर 2025 तक चलेगी | पात्र उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर समय रहते ही आवेदन कर सकते हैं |

अपरेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं पास व सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए | आयु 20 अगस्त 2025 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष हो | आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छुट प्रदान की जायेगी | इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल/ पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 141 रूपये और अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिए 41 रूपये शुल्क लिया जाएगा |

उम्मीदवारों का चयन मेरिट बसेस, दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा |

West Central Railway Official website – wcr.indianrailways.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *