How to Build Merchant Navy Career After 12th

How to Build Merchant Navy Career After 12th? 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाये? जानिए जरूरी कोर्स, योग्यता और सैलरी

How to Build Merchant Navy Career After 12th? : दोस्तों अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली हैं और आप मर्चेंट नेवी में अपना करियर बनाना चाहते हैं? तो आप इस आर्टिकल को जरुर पढ़े | इसमें बताया गया हैं की मर्चेंट नेवी में आप कैसे नौकरी पा सकते हैं | कौन कौन से जरूरी कोर्स करने होते हैं , क्या योग्येता चाहिए? सैलेरी क्या होगी? ये साड़ी डिटेल्स आज आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली हैं इसलिए आर्टिकल को पूरा पढ़े |

12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में करियर कैसे बनाये? जानिए जरूरी कोर्स, योग्यता और सैलरी

How to Build Merchant Navy Career After 12th? Check Eligibility, Courses Name and Sellary Status : अगर आप देश-विदेश घूमने, अच्छी सैलरी और रोमांचक करियर की तलाश में हैं, तो मर्चेंट नेवी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 12वीं पास करने के बाद आप मर्चेंट नेवी से जुड़े कई प्रोफेशनल कोर्स करके इस इंडस्ट्री में अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।

शिपिंग इंडस्ट्री दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है, जिस वजह से आने वाले वर्षों में इस सेक्टर में नौकरियों की भरमार होने वाली है। भारत सरकार भी वर्ष 2047 तक मैरीटाइम सेक्टर में करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा रोजगार विकसित करने की योजना बना रही है।

मर्चेंट नेवी क्या है?

अक्सर लोग मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों बिल्कुल अलग हैं। इंडियन नेवी देश की रक्षा से जुड़ी होती है जबकि मर्चेंट नेवी का काम समुद्र के रास्ते सामान, तेल, गैस और अन्य वस्तुओं को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाना होता है | मर्चेंट नेवी एक कमर्शियल शिपिंग सर्विस है, जिसमें प्राइवेट और सरकारी शिपिंग कंपनियां काम करती हैं। जिसमें कार्गो शिप, ऑयल टैंकर और कंटेनर शिप शामिल होते हैं।

सरकारी नौकरी के लिए – यहाँ क्लिक करें

मर्चेंट नेवी में कौन कर सकता है आवेदन?

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए उम्मीदवार को ये योग्यताएं पूरी करनी होती हैं—

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय अनिवार्य
  • PCM में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक
  • अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक
  • जिन छात्रों ने 12वीं में PCM नहीं लिया है, वे NIOS से 11वीं-12वीं PCM पूरा कर सकते हैं।

मर्चेंट नेवी में जरूरी कोर्स

मर्चेंट नेवी में अलग-अलग विभाग होते हैं और हर विभाग के लिए अलग कोर्स करना जरूरी होता है।

डेक डिपार्टमेंट के लिए

  • B.Sc Nautical Science (3 साल)

इंजन डिपार्टमेंट के लिए

  • B.Tech Marine Engineering (4 साल)
  • Graduate Marine Engineering (GME)

अन्य लोकप्रिय कोर्स

  • Diploma in Nautical Science (DNS)
  • Electro Technical Officer (ETO) Course

छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं।

मर्चेंट नेवी का एंट्रेंस एग्जाम

मर्चेंट नेवी के प्रमुख कोर्स में दाखिले के लिए IMU CET (Indian Maritime University Common Entrance Test) पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा हर साल Indian Maritime University (IMU) द्वारा आयोजित की जाती है | इस एग्जाम के जरिए B.Sc Nautical Science और B.Tech Marine Engineering में एडमिशन मिलता है

मर्चेंट नेवी में सैलरी कितनी मिलती है?

मर्चेंट नेवी को हाई सैलरी जॉब के लिए जाना जाता है। शुरुआती स्तर पर भी अच्छी कमाई होती है।

  • शुरुआती सैलरी: ₹30,000 – ₹35,000 प्रति माह
  • प्रोफेशनल कोर्स के बाद: ₹45,000 – ₹90,000 प्रति माह
  • अनुभव बढ़ने पर: 1 लाख से ज्यादा प्रति माह
  • सैलरी जहाज, कंपनी और अनुभव पर निर्भर करती है।

क्या मर्चेंट नेवी आपके लिए सही करियर है?

  • अगर आपको टेक्नोलॉजी और मशीनरी में रुचि है
  • समुद्र में काम करने का जज़्बा है
  • अच्छी सैलरी और ग्लोबल करियर चाहते हैं तो मर्चेंट नेवी आपके लिए एक शानदार करियर विकल्प साबित हो सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *