RBSE Admit Card

RBSE Admit Card 2026 जारी : राजस्थान बोर्ड क्लास 10वीं & 12वीं का Hall Ticket डाउनलोड करें

Rajasthan Board RBSE 10th, 12th Class Admit Card 2026 Released Download Name Wise @rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने RBSE Admit Card 2026 को आधिकारिक रूप से 2 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है। राजस्थान बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि RBSE 10th 12th Admit Card 2026 को केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकता है। छात्र अपना प्रवेश पत्र अपने-अपने स्कूल से ही प्राप्त करेंगे।

RBSE एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को वितरित करने से पहले उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। RBSE Admit Card में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र कोड, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है, जो परीक्षा के दिन पहचान के लिए आवश्यक होती है।

Rajasthan Board Class 10th, 12th Admit Card 2026: Highlights

छात्र RBSE कक्षा 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र विवरण के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:

ParticularsDetails
कंडक्टिंग बॉडीराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – अजमेर
परीक्षा का नामआरबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि2 February 2026 जारी
एडमिट कार्ड डाउनलोड मोडऑनलाइन (केवल स्कूल लॉगिन द्वारा)
आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा तिथि12 फरवरी से 28 फरवरी 2026
आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा तिथि12 फरवरी से 11 मार्च 2026
केटेगरी बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन और पेपर मोड)
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in 

राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि 2026 के अनुसार, RBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि RBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को हर परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना RBSE Hall Ticket 2026 के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RBSE Time Table 2026 Class 10th & 12th Exam

RBSE Admit Card 2026 Class 10th & 12th

जो छात्र Rajasthan Board Exam 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने स्कूल से RBSE Admit Card 2026 प्राप्त कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर या विषय से संबंधित कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। RBSE 10th 12th Admit Card 2026 से जुड़ी ताजा खबरें और अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और अपने स्कूल से संपर्क में रहें।

राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

केवल स्कूल ही RBSE एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना एडमिट कार्ड स्कूल से ही प्राप्त करेंगे। राजस्थान बोर्ड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • होमपेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा।
  • स्कूल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब RBSE कक्षा 10 और 12 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
  • सभी जानकारी चेक के बाद एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित करें।

RBSE Class 10th 12th Admit Card Download Link

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *