nhm me 4724 staff nurse ki bumper bharti BSc Nursing-GNM walo ki balle balle nahi hogi likhit pariksha

NHM Staff Nurse Recruitment 2026: नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन-तमिलनाडु (NHM-TN) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में संविदा आधार पर होगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, संबंधित अनुभव और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

स्टाफ नर्स पद के लिए उम्मीदवार के पास BSc Nursing या GNM की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही नर्सिंग संस्थान मान्यता प्राप्त होना और Tamil Nadu Nurses and Midwives Council में वैध रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

25 सितंबर आखिरी मौका

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा। उम्मीदवारों को NHM तमिलनाडु की वेबसाइट nhm.tn.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित District Health Officer या District Health Society के कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन 25 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए। जिलावार पदों और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी संबंधित एनेक्सर/नोटिफिकेशन में दी गई है।

कुल पद: 4,724
योग्यता: BSc Nursing / GNM
चयन: मेरिट + अनुभव, लिखित परीक्षा नहीं
आवेदन: ऑफलाइन
अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2026, शाम 5 बजे
वेबसाइट: nhm.tn.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *