Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। 24,752 पदों वाली राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। भर्ती राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022 के तहत की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है।
OTR के बिना आवेदन नहीं
आवेदन के लिए राजस्थान SSO पोर्टल पर One Time Registration (OTR) जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR कर रखा है और फीस जमा कर दी है, उन्हें दोबारा OTR शुल्क नहीं देना होगा। नए उम्मीदवारों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार lsg.urban.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर SSO ID से लॉगिन करें। इसके बाद Recruitment Portal में Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 का लिंक खोलकर आवेदन फॉर्म भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद सभी जानकारी जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखना न भूलें।
ध्यान रखें: आवेदन की नई अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 है। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते आवेदन पूरा करें और आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तें जरूर जांच लें।

