bihar shikshak bharti 32388 pado par aavedan shuru tukka lagaya to katenge number jane stet ka new niyam

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। BPSC ने TRE 4.0 के 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है।

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11-12, 8,563 पद कक्षा 6-8, 3,877 पद कक्षा 9-10 और 3,847 पद कक्षा 1-5 के लिए हैं।

तुक्का लगाया तो कटेंगे नंबर!

TRE 4.0 परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी। खास बात यह है कि OMR में अब पांचवां विकल्प भी रहेगा। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं देना है तो पांचवें गोले को भरना जरूरी होगा। इसे खाली छोड़ने पर भी 1/3 अंक काटे जाएंगे। यानी इस बार OMR भरते समय छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।

परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और अभ्यर्थियों को इन्हें ढाई घंटे में हल करना होगा। भाषा के पेपर में कम से कम 30 अंक हासिल करना जरूरी होगा। भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा।

STET-2026 वालों के लिए भी खुला रास्ता

TRE 4.0 में STET-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, बशर्ते उनकी शैक्षणिक और शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता पूरी हो। लेकिन सिर्फ STET परीक्षा में बैठना पर्याप्त नहीं है। STET पास करना जरूरी होगा, वरना TRE 4.0 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

किस पद के लिए कौन-सा TET?

कक्षा 1-5: CTET Paper-1/BTET Paper-1
कक्षा 6-8: CTET Paper-2/BTET Paper-2
कक्षा 9-10: STET Paper-1
कक्षा 11-12: STET Paper-2

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है। BC/EBC पुरुष-महिला और अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, जबकि SC/ST अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

अगर अभ्यर्थी एक से ज्यादा स्तर के शिक्षक पद के लिए योग्य है तो आवेदन के समय प्राथमिकता देनी होगी। प्राथमिकता का क्रम 11-12 → 1-5 → 6-8 → 9-10 → विशेष विद्यालय अध्यापक रहेगा।

आवेदन कहां करें?

अभ्यर्थी bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार नंबर और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं देने पर 200 रुपये बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।

TRE 4.0 की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद BPSC परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *