up me je ke 1536 pado par bharti ka notification jaari ₹25 me kare aavedan

UPSSSC JE Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में जूनियर इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर के कुल 1,536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें मैकेनिकल के 1,156 और इलेक्ट्रिकल के 380 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPSSSC JE Vacancy 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

कुल पद1,536
मैकेनिकल1,156 पद
इलेक्ट्रिकल380 पद
योग्यतासंबंधित इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
आवेदन शुल्क₹25
चयन प्रक्रियाPET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
UPSSSC JE Recruitment 2026: आवेदन की तारीखें

मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों के लिए आवेदन की तारीखें अलग-अलग रखी गई हैं।

विवरण मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल
आवेदन शुरू3 नवंबर 20266 नवंबर 2026
अंतिम तिथि25 नवंबर 202627 नवंबर 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि2 दिसंबर 20264 दिसंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

UPSSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या मान्य समकक्ष डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ PET-2025 में शामिल होना और निर्धारित पात्रता पूरी करना भी आवश्यक है। केवल BTech डिग्री के आधार पर पात्रता पूरी नहीं मानी जाएगी, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

UPSSSC JE Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें और अपनी ब्रांच के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *