उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने हाल ही में ग्राम विकास अधिकारी (VDO), पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन कराया था | यह परीक्षा 21 सितंबर 2025 को विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी | इस भर्ती में कुल 416 पदों पर चयन किया जाना है | अब अभ्यर्थी बेसब्री से UKSSSC VDO Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किया जाएगा |
UKSSSC VDO Result 2025 Link
Uttarakhand VDO, Patwari, Lekhpal Result केवल ऑनलाइन मोड में ही जारी होगा | इस भर्ती परीक्षा में लाखो की संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था और सबका ध्यान केवल रिजल्ट पर टिका है | अब उम्मीदवारों को सिर्फ रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है | उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से या निचे दी गई लिंक से ही UKSSSC VDO Result 2025 चेक करें |
UKSSSC VDO, Patwari, Lekhpal Result Date 2025
परीक्षा पूरी होने के बाद से ही अभ्यर्थी यह जानने को उत्सुक हैं कि रिजल्ट कब आएगा और कटऑफ कितनी रहने वाली है | आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान है कि नवम्बर 2025 के मध्य तक परिणाम घोषित किया जा सकता है | जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, उम्मीदवार इसे रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे |
| संगठन का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| पद | असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर, पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी व अन्य |
| कुल वैकेंसी | 416 |
| आवेदन की तिथि | 15 अप्रैल से 15 मई 2025 |
| परीक्षा तिथि | 21 सितंबर 2025 (रविवार) |
| प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 15 सितम्बर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा व डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | नवम्बर 2025 |
| रिजल्ट लिंक | निचे उपलब्ध है |
| कट ऑफ मार्क्स | निचे उपलब्ध है |
| सैलरी | रु. 25500/- से रु. 142400/- |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Cut Off Marks 2025 VDO, Patwari, Lekhpal
परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा सवाल कटऑफ मार्क्स को लेकर है | इस बार परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन माना गया है, इसलिए कटऑफ पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी ऊपर जा सकती है | अनुमानित कटऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 72-78, ओबीसी के लिए 68-74, एससी के लिए 60-66 और एसटी के लिए 55-62 अंक तक जा सकती है | हालांकि, अंतिम कटऑफ आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करते समय ही घोषित की जाएगी |
Uttarakhand VDO, Patwari, Lekhpal Merit List 2025
रिजल्ट के साथ-साथ आयोग Merit List और Selection List भी प्रकाशित करेगा | इसमें वही उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने न्यूनतम कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए होंगे | मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और अंतिम चयन किया जाएगा | चयनित उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लेकर उपस्थित होना होगा |
How To Check UKSSSC VDO, Patwari, Lekhpal Result
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर “Result/Answer Key” सेक्शन खोलना होगा | वहां पर UKSSSC VDO, Patwari, Lekhpal Result 2025 का लिंक मिलेगा | लिंक पर क्लिक करके आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा | उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं | रिजल्ट से सम्बंधित लाइव लेटेस्ट अपडेट के लिए RkAlert.in पर रेगुलर विजिट करते रहे |
यह भी देखे :
इंटर लेवल भर्ती 2025 एलडीसी राजस्व कर्मचारी के 23,175 पदों का नोटिफिकेशन जारी
महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली बंपर भर्ती, बिना एग्जाम चयन 10वीं 12वीं पास मौका न छोड़े

