IB ACIO Tier 1 Result

IB ACIO Tier 1 Result 2025 Check Result Date, Cut-Off, Merit List

IB ACIO Tier 1 Result 2025 का आया बड़ा अपडेट | इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव टियर 1 का परिणाम जारी करने की लगभग तैयारी पूरी कर ली है | आप यहाँ से जान सकते है की रिजल्ट कब तक घोषित होगा, कट ऑफ कितने रहेगी, टियर 2 परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों की सूचि कैसे और कहाँ से डाउनलोड करे?

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए परिणाम की घोषणा एक महत्वपूर्ण क्षण है | गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा के माध्यम से 3717 रिक्तियों को भरा जाना है |

टियर 1 परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था | अब इन सभी उम्मीदवारों को अपने परिणाम, कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट के जारी होने का बेसब्री से इंतजार है |

IB ACIO Tier 1 Result 2025 Date

IB ACIO टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम गृह मंत्रालय (MHA) की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जारी किया जाएगा | सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर, IB ACIO Tier 1 Result 2025 अक्टूबर महीने के मध्य में घोषित किया जा सकता है | कुछ स्रोतों के अनुसार, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर 2025 तक भी परिणाम जारी होने की संभावना है | परिणाम एक PDF प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे |

MHA IB ACIO Result 2025 Download Link

रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन की जावेगी | जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे | इसके लिए Intelligence Bureau की आधिकारिक वेबसाइट पर Direct Result Link सक्रिय कर दिया जाएगा | वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस देख पाएंगे |

संगठन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय (MHA)
पद ACIO ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव
कुल रिक्तियां3717
टियर 1 परीक्षा तिथि16, 17 और 18 सितंबर 2025
उत्तर कुंजी22 सितम्बर को जारी
रिजल्ट तिथिअक्टूबर/नवंबर 2025
चयन प्रक्रिया Tier 1
Tier 2
Interview
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

How to Check IB ACIO Tier 1 Result

उम्मीदवारों को अपना IB ACIO Tier 1 Result 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले गृह मंत्रालय (MHA) की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाना होगा | यहाँ “Recruitment” सेक्शन में “What’s New” सेक्शन में उपलब्ध IB ACIO Tier 1 Result 2025 या Roll No. of Shortlisted Candidates for Tier 2 लिंक पर क्लिक करें | इस लिंक पर क्लिक करने से रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी | अब आप PDF में अपना रोल नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl + F’ (या मोबाइल पर सर्च ऑप्शन) का उपयोग करें | यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप टियर 2 परीक्षा के लिए योग्य हैं | रिजल्ट PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें |

IB ACIO Tier 1 Cut-Off 2025

IB ACIO Cut Off Marks कैटेगरी (UR, OBC, SC, ST, EWS) के आधार पर अलग-अलग जारी की जावेगी | बतादे की कट-ऑफ मार्क्स वे न्यूनतम अंक होते हैं जो उम्मीदवार को अगले चरण, यानी टियर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए प्राप्त करने होते हैं | यह कट-ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या (3717 पद), और परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की कुल संख्या जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है | आधिकारिक कट-ऑफ परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी |

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार का Cut Off पिछले साल से थोड़ा ज्यादा रह सकता है | लेकिन यहां परीक्षा विश्लेषण के आधार पर संभावित (Expected) कट-ऑफ दी गई है | आधिकारिक कट-ऑफ MHA द्वारा ही जारी की जाएगी |

Category Expected Cut-Off (Out of 100 Marks)Minimum Qualifying Marks
UR (General)65 – 75 35
OBC55 – 6534
EWS55 – 6535
SC40 – 5033
ST40 – 5033

MHA IB ACIO Merit List, Selection List

IB ACIO Tier 1 Merit List 2025 रिजल्ट के साथ ही जारी की जाएगी | इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे जिन्हें टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है | अर्थात Cut Off मार्क्स से ऊपर अंक प्राप्त करेंगे | नियम के अनुसार, रिक्तियों की संख्या (3717) से लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को टियर 1 के प्रदर्शन के आधार पर टियर 2 के लिए बुलाया जाएगा |

अंतिम मेरिट लिस्ट टियर 1, टियर 2, और साक्षात्कार में उम्मीदवार के कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी | IB ACIO Result 2025 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर RkAlert.in वेबसाइट चेक करते रहें | क्योकि आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद आप यहाँ से रिजल्ट की जाँच कर अंक, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे |

चयन प्रक्रिया

IB ACIO भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाती है :

  1. Tier 1: ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा (100 अंक) |
  2. Tier 2: डिस्क्रिप्टिव टाइप परीक्षा (50 अंक) |
  3. Interview: साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण (100 अंक) |

यह भी देखे:

Rajasthan 4th Grade Result 2025 कब आएगा? देखें Cut Off, Merit List

UKSSSC VDO Result 2025 Check Patwari, Lekhpal, VDO Cutoff Marks

FAQs – IB ACIO Tier 1 Result 2025

Q1. IB ACIO Tier 1 Result 2025 कब जारी होगा?
Ans. अक्टूबर 2025 के मध्य या अंत तक जारी होने की उम्मीद है |

Q2. IB ACIO कट-ऑफ 2025 क्या है?
Ans. आधिकारिक कट-ऑफ परिणाम के साथ जारी होगी | हालांकि, सामान्य वर्ग के लिए संभावित कट-ऑफ 65-75 के बीच रह सकती है |

Q3. IB ACIO Tier 2 परीक्षा कब होगी?
Ans. IB ACIO Tier 2 परीक्षा नवंबर 2025 में होने की संभावना है |

Q4. मुझे अपना रोल नंबर मेरिट लिस्ट में कैसे चेक करना है?
Ans. MHA की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl + F’ का उपयोग करें |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *