Bihar STET Exam 2025 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड Bihar STET Admit Card 2025 Exam Date की घोषणा कर दी है | BSEB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का आयोजन 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा | आप यहाँ से जान सकते है की एडमिट कार्ड कब आएगा?, कैसे डाउनलोड करे? कहाँ अपलोड होंगे?, डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या जानकारी आवश्यक है? इत्यादि |
Bihar STET Admit Card 2025 Download Link
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने Bihar STET Admit Card 2025 जारी करने की तैयारी कर ली है | BSEB STET 2025 एडमिट कार्ड ऑनलाइन अपलोड किया जावेगा | जिन अभ्यर्थियों ने इस वर्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं | उम्मीदवारों को अपने Application Number और Date of Birth डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा |
BSEB STET New Exam Date 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2025 की नई तिथि जारी कर दी है | अब यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से 14 अक्टूबर से होगी | परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा |
पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार बिहार एसटीईटी परीक्षाएं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जानी थी | लेकिन आवेदन शेड्यूल आगे खिसकने के बाद एग्जाम डेट आगे बढ़ाई गई है | अब नए नोटिस के अनुसार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होगी | परीक्षा किस शिफ्ट में कितनी बजे से लेकर कितनी बजे तक होगी इसकी पूरी जानकारी आपको अपने प्रवेश पत्र में मिलेगी |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा का नाम | बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 |
| नई परीक्षा तिथि | 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक |
| एग्जाम मोड | ऑनलाइन (CBT) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं है |
| एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 11 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक | निचे उपलब्ध है |
| सर्टिफिकेट वैलिडिटी | लाइफटाइम |
| आधिकारिक वेबसाइट | bsebstet.org |
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
BSEB की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर उपलब्ध रहेगा | जिसे परीक्षार्थी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे | एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ है | जैसे ही एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय होगा, हम यहाँ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक एक्टिवेट कर देंगे |
बतादे की Bihar STET Admit Card 2025 में उम्मीदवार से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर तथा महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध रहती है | इसलिए आप सभी को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें |
Bihar STET 2025 Exam Pattern पेपर पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित होगी जिसमे Objective Type Questions (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे | एक प्रश्न पर एक अंक मिलेगा | नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी | पेपर-1 व पेपर-2 में 100 प्रश्न निर्दिष्ट विषय से होंगे और 50 अंक शिक्षक कला,अन्य दक्षताओं से होंगे | यानी कुल 150 प्रश्न होंगे | जिन्हें हल करने के लिए पुरे ढाई घंटे का समाया मिलेगा |
BSEB STET 2025 Passing Marks
सामान्य – 50 फीसदी
पिछड़ा वर्ग – 45.5 फीसदी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 42.5 फीसदी
एससी, एसटी – 40 फीसदी
दिव्यांग – 40 फीसदी
महिला – 40 फीसदी
How To Download Bihar STET Admit Card 2025
Bihar STET Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BSEB STET की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं | यहाँ बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक कर अपने एप्लीकेशन नंबर व जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट कर देवे | कुछ ही क्षणों में आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा | अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लेवे |
यह भी देखे :
बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) के 1799 पदों पर निकली भर्ती, अभी करें अप्लाई
बिहार में क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पदों का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर व ऑडिटर के 1481 पदों पर आवेदन शुरू
नर्सिंग वालों की निकली बंपर भर्ती, 5006 ANM पदों के लिए आवेदन शुरू
महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Day Instructions)
Bihar STET Admit Card 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे अहम दस्तावेज़ है | इसे समय पर डाउनलोड करें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें | अगर किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत बिहार बोर्ड से संपर्क करें | परीक्षा के दिन अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें |
एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड साथ लेकर जाएं | परीक्षा के नियमानुसार परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं | केवल नीले या काले बॉल पेन का ही उपयोग करें | परीक्षा से सम्बंधित लाइव लेटेस्ट अपडेट के लिए RkAlert.in वेबसाइट पर नियमित विजिट करे |

