बिना किसी परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गोल्डन चांस, सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन, अभी करे आवेदन

अगर आप फौज में शामिल होना चाहते है तो ये मौका हाथ से ना जाने दे | आपके पास बिना किसी परीक्षा सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गोल्डन चांस है | बतादे की भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑफिसर की भर्ती निकाली है | इंडियन आर्मी ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है | इच्छुक उम्मीदवार यहाँ से अपनी योग्यता व पात्रता की जाँच कर आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2024 सायं 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Indian Army SSC Tech Bharti

भारतीय सेना में पुरुषों के लिए 63वीं एसएससी टेक के 350 और महिलाओं के लिए 34वें टेक में 29 पदों पर नौकरी निकली है | इसके तहत सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा | इन पदों पर आवेदन प्रकिया 23 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है | अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो यहाँ से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देखकर अपनी पात्रता की जाँच करे | उसके बाद अगर आप आवेदन करने के योग्य है तो निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है |

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 23 जनवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट : 21 फरवरी 2024 सायं 5 बजे तक

रिक्त पदों का विवरण

SSC(Tech)-63 Men के कुल पद : 350

सिविल – 75
कंप्यूटर साइंस – 60
इलेक्ट्रिकल – 33
इलेक्ट्रॉनिक्स – 64
मैकेनिकल – 101
Misc Engg Streams – 17

SSC(Tech)-34 Women के कुल पद : 29

सिविल – 7
कंप्यूटर साइंस – 4
इलेक्ट्रिकल – 3
इलेक्ट्रॉनिक्स – 6
मैकेनिकल – 9

आयु सीमा

एसएससी टेक 63 (पुरुष) और 34 (महिला) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 साल है | अर्थात जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद हुआ है वे आवेदन करने के पात्र नहीं है | इसके अलावा शहीद सैनिकों की वीर नारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल है |

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है | अर्थात आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कोई भी शुल्क नही देना होगा |

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए | बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं | इसके अलावा वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए |

सैलरी

Lieutenant (Level-10) : 56,100 – 1,77,500
Captain (Level-10B) : 61,300-1,93,900
Major (Level-11) : 69,400-2,07,200
Lieutenant Colonel (Level-12A) : 1,21,200-2,12,400
Colonel (Level-13) : 1,30,600-2,15,900
Brigadier (Level-13A) : 1,39,600-2,17,600
Major General (Level-14) : 1,44,200-2,18,200
Lieutenant General HAG Scale (Level-15) : 1,82,200-2,24,100
Lieutenant General HAG +Scale (Level-16) : 2,05,400-2,24,400
VCOAS/Army Cdr/Lieutenant General (NFSG) (Level-17) : 2,25,000/-(fixed)
COAS (Level-18) : 2,50,000/-(fixed)

चयन प्रक्रिया

एसएससी टेक 63 (पुरुष) और 34 (महिला) के लिए निकले विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा | इसके बाद पांच स्टेज का एसएसबी इंटरव्यू होगा | और फिर फाइनल सेलेक्शन के बाद 49 सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए ट्रेनिंग एकेडमी भेज दिया जाएगा |

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top