रद्द हुई CGL की परीक्षा, समय से पहले लीक हुआ पेपर अब इस तारीख को होगी यह एग्जाम

पेपर लीक और नकल रोकने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सख्त कानून बनाने के बावजूद पेपर लीक प्रकरण को रोकना नामुनकिन हो रहा है | झारखंड सीजीएल का 28 जनवरी को हुआ पेपर लीक हो गया | जिसके चलते झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 तीसरी पाली में हुए सामान्य अध्ययन का पेपर रद्द कर दिया गया है | अब यह परीक्षा फिर से आयोजित करवाई जावेगी | जेएसएससी जल्द ही वेबसाइट पर परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा |

JSSC CGL Paper Leak

CGL सामान्य ज्ञान का पेपर रद्द

झारखंड सीजीएल परीक्षा पहले कई बार टाली जा चुकी है | अभ्यर्थियों के काफी लम्बे समय के इंतजार के बाद झारखंड सीजीएल 2023 परीक्षा 28 जनवरी को शुरू हुई | जो चार फरवरी तक चलेगी | लेकिन परीक्षा शुरू होने के पहले ही दिन पेपर लीक होने का मामला सामने आ गया | जिसके बाद जेएसएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर 28 जनवरी 2024 को तीसरी पाली में हुई सामान्य ज्ञान की परीक्षा पेपर लीक होन के चलते रद्द कर जल्द ही नई परीक्षा तिथि जारी करने की घोषणा की है |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग

पेपर लीक का आरोप लगने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर आंसर शीट जारी की हैं | साथ ही व्हाट्सएप पर भी प्रश्न पत्रों के परीक्षा के पहले की सामने आने की बात सामने आ रही है | राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह परीक्षा भ्रष्टाचार के दायरे में आ गई है | इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए | झारखंड सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है | कानूनी कार्रवाई में फंसने के डर से युवा इस परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं |

JSSC CGL cancle notification

Join Telegram Join Now
Join WhatsApp Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top