cbse ne diya dusara mouka 10th 12th Private form shuru 23 october tak bhare form

CBSE Private Candidate Form 2027: 10वीं और 12वीं की पिछली बोर्ड परीक्षा में फेल, कंपार्टमेंट या कम नंबर आने से परेशान छात्रों के लिए बड़ी खबर है। CBSE ने 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद 24 से 30 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए 2000 रुपये लेट फीस देनी होगी। यानी पैसे बचाने हैं तो 23 अक्टूबर से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा।

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

2026 में Essential Repeat या कंपार्टमेंट वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 2021 से 2026 के बीच फेल या Essential Repeat रहे उम्मीदवार, 2026 में पास होने के बावजूद नंबर सुधारने वाले छात्र और मेडिकल कारणों से 2026 की परीक्षा नहीं दे पाने वाले कुछ उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि, कम उपस्थिति के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है।

कितनी लगेगी फीस?

भारत में अतिरिक्त विषय के लिए 320 रुपये प्रति विषय फीस है। कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल विषयों के लिए भारत में 160 रुपये प्रति विषय अतिरिक्त देने होंगे। नेपाल और अन्य देशों के उम्मीदवारों के लिए फीस अलग निर्धारित है।

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

परीक्षा शहर चुनते समय रहें सावधान

आवेदन करते समय परीक्षा शहर का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार परीक्षा केंद्र तय होने के बाद शहर बदलने का मौका नहीं मिलेगा। 2027 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नया रोल नंबर भी जारी किया जाएगा।

फरवरी से अप्रैल तक होगी परीक्षा

CBSE की 2027 बोर्ड परीक्षाएं फरवरी, मार्च और अप्रैल 2027 के दौरान आयोजित की जाएंगी। ऐसे में जिन छात्रों को दोबारा मौका मिला है, उनके पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *