NICL me nikali 321 pado par bharti 28 october tak mouka aese kare apply

NICL AO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) स्केल-I के 321 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

NICL की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। यानी इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय बचा है।

321 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कुल 321 पद शामिल हैं। इनमें 200 पद जनरलिस्ट और 121 पद स्पेशलिस्ट कैडर के हैं। स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस, लीगल, आईटी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

जनरलिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक, जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं। स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के जरिए होगा। प्रीलिम्स परीक्षा में 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे तथा परीक्षा का समय 1 घंटा रहेगा। इसके बाद मेंस परीक्षा होगी, जिसमें 250 प्रश्न और 250 अंक होंगे।

प्रीलिम्स परीक्षा 17 नवंबर 2026 और मेंस परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को संभावित है।

1.14 लाख तक सैलरी

NICL AO पद पर चयनित उम्मीदवारों को 82,485 रुपये शुरुआती बेसिक पे मिलेगी। भत्तों और अन्य सुविधाओं को जोड़ने के बाद मेट्रो शहरों में कुल मासिक वेतन लगभग 1.14 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

आवेदन शुल्क और आवेदन लिंक

SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।

इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 से पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *