SSC GD Constable Result 2026 jaari

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के परिणाम के साथ कटऑफ भी घोषित कर दी है। इस परीक्षा में 21,56,776 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 1,97,033 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए हैं।

चयनित उम्मीदवारों में 15,782 महिलाएं और 1,81,251 पुरुष शामिल हैं। अब सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होना होगा।

SSC GD Result 2026: एक नजर में

परीक्षा की तारीख: 27 अप्रैल से 30 मई 2026
परीक्षा में शामिल: 21,56,776 अभ्यर्थी
फिजिकल के लिए चयनित: 1,97,033 उम्मीदवार
महिला चयनित अभ्यर्थी: 15,782
पुरुष चयनित अभ्यर्थी: 1,81,251
अगला चरण: PET/PST
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

63 उम्मीदवारों का रिजल्ट रोका गया

आयोग के अनुसार, 63 उम्मीदवारों के परिणाम प्रशासनिक और न्यायालय में लंबित मामलों के कारण रोके गए हैं। इनमें 60 परिणाम प्रशासनिक कारणों से और 3 न्यायालय में लंबित मामलों के चलते रोके गए हैं। इसके अलावा, डिबार किए गए 88 उम्मीदवारों के परिणाम की प्रक्रिया भी रोके जाने का उल्लेख किया गया है।

कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक
श्रेणीन्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
अनारक्षित (UR)30%
OBC / EWS25%
अन्य श्रेणियां (SC, ST, ESM)20%
श्रेणीवार महिला उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के आधार पर निर्धारित रिक्तियों के लिए कुल 15,782 महिला अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

श्रेणीशॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी
EWS1,344
SC2,149
ST1,774
OBC3,453
UR7,039
ESM23
कुल15,782
श्रेणीवार पुरुष उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

एसएसएफ के अलावा राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए कुल 1,81,251 पुरुष अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

श्रेणीशॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी
EWS16,296
SC27,215
ST16,546
OBC41,400
UR78,459
ESM1,335
कुल1,81,251

SSC GD Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद Results सेक्शन में GD Constable Examination 2026 का लिंक खोलें और रिजल्ट PDF डाउनलोड करें। PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन की स्थिति देख सकते हैं।

अगला कदम: चयनित उम्मीदवार PET/PST की तैयारी शुरू कर दें और फिजिकल टेस्ट की तारीख, एडमिट कार्ड व जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *