tatrakshak bal me bharti 6 october se CGEPT registration shuru jaane yogyata aur chayan prakriya

Indian Coast Guard Recruitment 2026: भारतीय तटरक्षक बल में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। CGEPT 01/27 और 02/27 बैच के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस भर्ती के जरिए नाविक और यांत्रिक जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

किन पदों पर मौका?

CGEPT भर्ती के तहत नाविक (General Duty), नाविक (Domestic Branch) और यांत्रिक पदों पर भर्ती की जाती है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रहती है।

पिछली भर्तियों में नाविक GD के लिए 12वीं पास और गणित-भौतिकी विषय जरूरी रहे हैं, जबकि यांत्रिक पद के लिए 10वीं के साथ संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा गया था। आयु सीमा भी पिछली भर्ती में सामान्य तौर पर 18 से 22 वर्ष रही है। हालांकि, इस बार की अंतिम पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही स्पष्ट होगी।

ऐसे होगा चयन

तटरक्षक बल में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

कहां और कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 से भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन से पहले फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी तैयार रखें। पदों की संख्या, अंतिम तारीख, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और परीक्षा की तारीख की अंतिम जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *