12th pass hai ye 4 course badal sakte hai Career ki disha 50 hajar tak kamai ka mouka

12वीं के बाद क्या करें? अगर आपका लक्ष्य जल्दी कोई स्किल सीखकर नौकरी के साथ कमाई शुरू करना है, तो डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट और होटल मैनेजमेंट जैसे कोर्स आपके लिए विकल्प हो सकते हैं। इनकी खासियत यह है कि पढ़ाई के बाद नौकरी के साथ कई क्षेत्रों में फ्रीलांसिंग से अतिरिक्त कमाई का रास्ता भी खुलता है।

  1. डिजिटल मार्केटिंग

किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास विद्यार्थी यह कोर्स कर सकते हैं। इसकी अवधि करीब 3 महीने से 1 साल तक हो सकती है। SEO, सोशल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापन जैसी स्किल सीखकर शुरुआत में करीब 20-25 हजार रुपये की कमाई हो सकती है, जो अनुभव और स्किल के साथ बढ़ सकती है।

  1. ग्राफिक डिजाइनिंग

अगर क्रिएटिव काम पसंद है तो ग्राफिक डिजाइनिंग और एनिमेशन अच्छा विकल्प हो सकता है। 6 महीने से 3 साल तक के कोर्स उपलब्ध हैं। लोगो, पोस्टर, वीडियो एडिटिंग, एनिमेशन और VFX जैसी स्किल के जरिए नौकरी के साथ फ्रीलांस प्रोजेक्ट भी किए जा सकते हैं।

  1. वेब डेवलपमेंट

कोडिंग और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले 12वीं पास युवा वेब डेवलपमेंट सीख सकते हैं। 6 महीने से 1 साल के बूटकैंप या डिप्लोमा में HTML, CSS, JavaScript और React जैसी तकनीकें सीखी जा सकती हैं। अनुभव बढ़ने पर कमाई 50 हजार रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है।

  1. होटल मैनेजमेंट

हॉस्पिटैलिटी और होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने वालों के लिए यह विकल्प उपयोगी है। 1-2 साल का डिप्लोमा या करीब 3 साल की डिग्री की जा सकती है। होटल ऑपरेशन, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग जैसी स्किल इसमें सिखाई जाती हैं।

आखिर किसे चुनें?

अगर आपको मार्केटिंग पसंद है तो डिजिटल मार्केटिंग, क्रिएटिव काम पसंद है तो ग्राफिक डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी और कोडिंग पसंद है तो वेब डेवलपमेंट, जबकि होटल और टूरिज्म सेक्टर में रुचि है तो होटल मैनेजमेंट पर विचार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *