PSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, ड्राइवर, ट्रांसलेटर और फील्ड आर्टिस्ट के 70 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
70 पदों पर किस-किसकी भर्ती?
इस भर्ती में ड्राइवर के 3, क्लर्क लीगल के 11, क्लर्क अकाउंट्स के 34, क्लर्क आईटी के 12, ट्रांसलेटर के 6 और फील्ड आर्टिस्ट का 1 पद शामिल है। कुल 70 पदों में से 28 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
योग्यता और आयु सीमा
ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास, वैध LMV/HMV लाइसेंस और निर्धारित ड्राइविंग अनुभव जरूरी है। क्लर्क पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, ट्रांसलेटर के लिए हिंदी, अंग्रेजी या पंजाबी विषय के साथ ग्रेजुएशन और फील्ड आर्टिस्ट के लिए फाइन आर्ट्स, कमर्शियल आर्ट या ग्राफिक डिजाइन में डिग्री/डिप्लोमा मांगा गया है।
उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं क्लर्क पदों के लिए पंजाबी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड वाला टेस्ट भी पास करना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य वर्ग के लिए 1,000 रुपये, पंजाब SC/BC/EWS के लिए 250 रुपये, पूर्व सैनिकों के लिए 200 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
19 अक्टूबर है आखिरी मौका
PSSSB की इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम समय की वेबसाइट/सर्वर समस्या से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भर दें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता और अन्य पात्रता जरूर जांच लें।

