जिन अभ्यर्थियों ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती का फॉर्म नही भरा तो उनके लिए बड़ी राहत की खबर है। असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। यानी जो उम्मीदवार पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका मिल गया है। इसलिए उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना फॉर्म पूरा कर लें। इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही DCA/PGDCA या समकक्ष कम से कम एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा जरूरी है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का भी ज्ञान होना चाहिए।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क लगभग ₹777.02 है, जबकि मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों के लिए लगभग ₹577.02 शुल्क निर्धारित है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले mphc.gov.in पर जाएं। इसके बाद Recruitment/Result सेक्शन में असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती का लिंक खोलें। रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF जरूर सुरक्षित रखें।

