Rajasthan ANM Admission

Rajasthan ANM Admission 2026 : Rajasthan ANM Nursing Admission form 2026 Notification, Eligibility, Age Limit, Merit List, Seat Matrix, Apply Process, Form Apply Last Date : राजस्थान में नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी प्रशिक्षण प्राप्त करके हेल्थ सेक्टर में करियर बनाना चाहने वाली छात्राओं के लिए ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) कोर्स एक बेहतरीन अवसर है।

Rajasthan ANM Form जारी हो चुके हैं । इस कोर्स में प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होती है और फॉर्म संबंधित जिले के CMHO कार्यालय में जमा करना होता है। ANM कोर्स की अवधि 2 वर्ष है तथा राजस्थान में लगभग 1650 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।

यदि आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी ANM कॉलेज में प्रवेश लेना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में आपको Rajasthan ANM Admission 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे—

  • Rajasthan ANM Form कब शुरू होंगे?
  • ANM Admission के लिए योग्यता क्या है?
  • ANM Admission लेन के लिए आयु सीमा कितनी है?
  • Rajasthan GOVT College में ANM की कितनी सीटें हैं?
  • Rajasthan ANM मेरिट कैसे बनेगी?
  • आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा?
  • Rajasthan ANM Nursing में Admission के लिए आवेदन कैसे और कहां जमा करना होगा?
  • पिछले वर्षों का कटऑफ ट्रेंड क्या रहा?
  • Government ANM College List
  • यदि आप ANM में एडमिशन लेने की तैयारी कर रही हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Rajasthan ANM Admission 2026 : राजस्थान ANM नर्सिंग एडमिशन फॉर्म Date, योग्यता, आयु सीमा, मेरिट, सीटें, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

ParticularsDetails
Course NameANM (Auxiliary Nurse Midwifery)
Course Duration2 Years (18 Months Study + 6 Months Internship)
Total Seats1650
Eligibility12th Pass (Girls Only)
Age Limit17 to 35 Years (as on 31 December 2026)
Application ModeOffline (By Post)
Expected NotificationAugust 2026
Form Filling WindowApprox. 15–20 Days
Application Fee₹20 (Postal Charge)
Selection BasisDistrict-wise Merit (12th Marks)
Official Websiteswasthya.rajasthan.gov.in

Rajasthan ANM Admission 2026 Form Notification

राजस्थान में नर्सिंग फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रही बेटियों के लिए एएनएम कोर्स एक बेहतरीन मौका है। हर साल की तरह इस बार भी एएनएम नर्सिंग 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गये है।

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि — अगस्त 2026
  • आवेदन की अवधि — लगभग 15 से 20 दिन

ANM कोर्स में कुल 1650 सीटों पर एडमिशन दिया जायेगा , और चयन प्रक्रिया पूरी तरह जिला स्तरीय मेरिट पर आधारित होती होगी । खास बात यह है कि यह कोर्स सिर्फ लड़कियों के लिए है, और आवेदन प्रक्रिया भी बाकी नर्सिंग कोर्सेज की तरह ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन डाक के जरिए होगी । चलिए इस कोर्स से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं।

Rajasthan ANM Admission 2026 Eligibility (शैक्षणिक योग्यता) & Age Limit

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न योग्यता होना आवश्यक है—

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण
  • केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं
  • आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए

इस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है, और यह फॉर्म सिर्फ लड़कियां ही भर सकती हैं। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट भी मिलती है |

  • सामान्य वर्ग : 35 वर्ष
  • SC/ST वर्ग: 5 वर्ष की छूट (यानी अधिकतम आयु 40 वर्ष तक)
  • OBC वर्ग: 3 वर्ष की छूट (यानी अधिकतम आयु 38 वर्ष तक)

Rajasthan ANM Reservation 2026

इस कोर्स में आरक्षण का प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहता है:

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 21%
  • अनुसूचित जाति (SC): 16%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 12%
  • अति पिछड़ा वर्ग (MBC): 5%
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 10%
  • सटीक आरक्षण की जानकारी विस्तृत विज्ञप्ति (नोटिफिकेशन) जारी होने पर दी जाएगी।

Rajasthan ANM Selection Process 2026

इस कोर्स में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होती। पूरा चयन केवल 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार रहती है—

  • आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाते हैं।
  • जिलेवार मेरिट तैयार होती है।
  • मेरिट के आधार पर लगभग पाँच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है।
  • दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।
  • सीट आवंटन किया जाता है।
  • कॉलेज रिपोर्टिंग के बाद प्रवेश पूरा होता है।

राजस्थान ANM के चयन के लिए हर जिले की अलग मेरिट लिस्ट बनती है, और मेरिट के आधार पर काउंसलिंग की तारीख तय होती है। इस काउंसलिंग के लिए मेरिट के अनुसार कटऑफ से पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है, और वहां ऑफलाइन मोड पर काउंसलिंग करवाई जाती है।

ANM जिलेवार सीटों की जानकारी

अलग-अलग जिलों में सीटों की संख्या इस प्रकार रहती है (कुल 1650 सीटें):

अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर प्रथम, कोटा, उदयपुर: 60-60 सीटें
भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, बूंदी, बारां, झालावाड़: 45-45 सीटें

राजस्थान ANM Offline Form Date – ANM के फॉर्म कब तक भरे जायेंगे ?

राजस्थान ANM कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन Form अगस्त माह से आमंत्रित किये जायेंगे जिनका फिलहाल आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो नोटिफिकेशन जुलाई की शुरुआत में जारी हुआ था, लेकिन इस बार सत्र 2025 का सिलेक्शन प्रोसेस अभी पूरा नहीं होने की वजह से देरी हो रही है। संभावना है कि इसका नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी हो सकता है, और फॉर्म भरने के लिए करीब 15 से 20 दिन का समय मिलेगा।

राजस्थान ANM का आवेदन फॉर्म कैसे भरें और कहा जमा करें?

एएनएम फॉर्म बाकी नर्सिंग कोर्सेज की तरह ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन मोड पर भरा जाता है। राजस्थान ANM फॉर्म PDF को rajgnm.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। इसे भरकर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के कार्यालय में डाक के जरिए या खुद भी जाकर जमा कर सकते हो। आवेदन फॉर्म के साथ ₹20 का पोस्टल शुल्क भी संलग्न करना जरूरी है। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जमा करवाया जा सकता है।

आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाते हैं—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

ANM Admission Cut off 2026 – पिछले साल की कट-ऑफ का ट्रेंड

खास बात यह है कि अभ्यर्थी एक साथ कई जिलों में फॉर्म भेज सकते हैं। हर जिले की कट-ऑफ अलग-अलग निकलती है, इसलिए एक से ज्यादा जिलों में आवेदन करने से एडमिशन के चांस बढ़ जाते हैं | इसलिए यदि आपके अंक अच्छे हैं तो अधिक जिलों में आवेदन करना लाभदायक हो सकता है।

List of ANM Government College Rajasthan

राजस्थान के विभिन्न जिलों में संचालित सरकारी ANM प्रशिक्षण संस्थानों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।आधिकारिक कॉलेज सूची नोटिफिकेशन जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

S.NoTraining CentreSeat
1A.N.M. TRAINING CENTRE, AHORE, JALORE45
2A.N.M. TRAINING CENTRE, ALWAR45
3A.N.M. TRAINING CENTRE, AMARSAR, JAIPUR60
4A.N.M. TRAINING CENTRE, BALOTRA, BARMER45
5A.N.M. TRAINING CENTRE, BANSWARA45
6A.N.M. TRAINING CENTRE, BARAN45
7A.N.M. TRAINING CENTRE, BEAWAR60
8A.N.M. TRAINING CENTRE, BHILWARA45
9A.N.M. TRAINING CENTRE, CHITTORGARH45
10A.N.M. TRAINING CENTRE, CHURU45
11A.N.M. TRAINING CENTRE, DAUSA45
12A.N.M. TRAINING CENTRE, DHOLPUR45
13A.N.M. TRAINING CENTRE, DUNGARPUR45
14A.N.M. TRAINING CENTRE, HANUMANGARH45
15A.N.M. TRAINING CENTRE, JAISALMER45
16A.N.M. TRAINING CENTRE, JHALAWAR45
17A.N.M. TRAINING CENTRE, JHUNJHUNU45
18A.N.M. TRAINING CENTRE, KARAULI45
19A.N.M. TRAINING CENTRE, KOTA60
20A.N.M. TRAINING CENTRE, KUMHER, BHARATPUR60
21A.N.M. TRAINING CENTRE, NAGAUR45
22A.N.M. TRAINING CENTRE, NOKHA, BIKANER60
23A.N.M. TRAINING CENTRE, PALI45
24A.N.M. TRAINING CENTRE, RAJSAMAND45
25A.N.M. TRAINING CENTRE, SAWAI MADHOPUR45
26A.N.M. TRAINING CENTRE, SIKAR45
27A.N.M. TRAINING CENTRE, SIROHI45
28A.N.M. TRAINING CENTRE, SRI-GANGANAGAR45
29A.N.M. TRAINING CENTRE, TALERA, BUNDI45
30A.N.M. TRAINING CENTRE, TONK45
31A.N.M. TRAINING CENTRE, UMAID HOSPITAL, JODHPUR60
32A.N.M. TRAINING CENTRE, SALUMBER60
33A.N.M. TRAINING CENTRE, PRATAPGARH45
34A.N.M. TRAINING CENTRE, KEKRI, AJMER60

FAQs

Q.1 राजस्थान एएनएम नर्सिंग में कुल कितनी सीटें हैं?
राजस्थान एएनएम नर्सिंग कोर्स में कुल 1650 सीटें हैं।राजस्थान नर्सिंग करियर

Q.2 एएनएम कोर्स के लिए योग्यता क्या है?
इस कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, और यह फॉर्म सिर्फ लड़कियां भर सकती हैं।

Q.3 एएनएम फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है या ऑफलाइन?
एएनएम फॉर्म ऑफलाइन मोड पर भरा जाता है।

Q.4 राजस्थान ANM का फॉर्म कहा जमा करें?
ANM का फॉर्म संबंधित जिले के CMHO कार्यालय में जमा करना होता है।

Q.5 राजस्थान ANM के फॉर्म कब से भरें जायेंगे?
राजस्थान ANM के फॉर्म अगस्त 2026 से भरें जायेंगे?

Q.6 एएनएम कोर्स कितने साल का होता है?
ANM कोर्स कुल 2 साल का है, जिसमें 18 महीने की पढ़ाई और 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है।

Important Link

ANM Notification 2026Release Soon
ANM Form PDF 2026Update Soon
Rajasthan ANM Websiterajgnm.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *