RUHS CUET Documents list

RUHS CUET Documents list : RUHS CUET 2026 काउंसलिंग चल रही है और बहुत से विद्यार्थियों को पहले, दूसरे या तीसरे राउंड में कॉलेज अलॉट हो चुका है। अब सबसे महत्वपूर्ण चरण है कॉलेज रिपोर्टिंग। अगर आप सोच रहे हैं कि रिपोर्टिंग के दिन कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं, तो ये वीडियो/आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम RUHS CUET College Reporting Documents की पूरी लिस्ट विस्तार से बताने वाले हैं – क्या-क्या ले जाना है, क्या पहले से तैयार करवाना है, और कैसे बनवाना है। चलिए शुरू करते हैं।

RUHS CUET काउंसलिंग के जरिए बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी और फिजियोथेरेपी जैसे कोर्सेस में एडमिशन लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए कॉलेज रिपोर्टिंग बहुत महत्वपूर्ण है। रिपोर्टिंग के समय आपको खुद मौजूद रहना जरूरी है। साथ में माता-पिता या किसी अभिभावक को ले जाना बेहतर रहेगा, हालांकि अकेले जाना भी मान्य है।
हर दस्तावेज की दो-दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ ले जाएं। एक कॉलेज में जमा होगी और दूसरी आपके पास रहेगी।

RUHS CUET 2026 College Reporting Schedule

Counselling RoundAllotment ResultAllotment Letter & College Reporting
Round 122 July 202622 July 2026 – 28 July 2026
Round 205 August 202605 August 2026 – 11 August 2026
Round 317 August 202618 August 2026 – 24 August 2026
  1. स्कूल-कॉलेज से जुड़े जरूरी दस्तावेज
  • 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण के रूप में काम करती है)
  • 10वीं का सर्टिफिकेट (अगर उपलब्ध हो)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवजन प्रमाण पत्र)
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल/कॉलेज प्रिंसिपल के हस्ताक्षर वाला)

नोट: अगर आप पहले से किसी कॉलेज में ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो उस कॉलेज का TC भी मान्य होगा।

  1. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (Health Certificate)

यह बहुत जरूरी दस्तावेज है। कहाँ से बनवाएं? अपने जिले या पड़ोसी जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल से।

  • डॉक्टर की सील और हस्ताक्षर अनिवार्य
  • स्टूडेंट का फोटो चिपकाना
  • बाएं हाथ का अंगूठा निशान
  • स्टूडेंट और पेरेंट/गार्जियन के हस्ताक्षर
  • वजन, हाइट, ब्लड ग्रुप, उम्र आदि जानकारी डॉक्टर भरेंगे, रिपोर्टिंग लेटर साथ ले जाएं क्योंकि अस्पताल में उद्देश्य पूछा जा सकता है।
  1. एफिडेविट और स्टांप पेपर वाले दस्तावेज

कुछ दस्तावेज ऐसे हैं जिन्हें स्टांप पेपर पर बनवाकर नोटरी करवानी होती है जैसे :

गैप एफिडेविट : यह सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को बनवाना है जिनकी 12वीं और मौजूदा एडमिशन के बीच गैप है। यह ₹50 के स्टांप पेपर पर बनता है और इसकी नोटरी करवानी होती है।

एंटी रैगिंग एफिडेविट: यह दो अलग-अलग एफिडेविट के रूप में बनता है, एक स्टूडेंट के नाम से और एक पेरेंट के नाम से, दोनों ₹50-₹50 के स्टांप पेपर पर।

बॉन्ड एफिडेविट: यह ₹500 के स्टांप पेपर पर बनता है, जिसमें यह शपथ ली जाती है कि कोर्स बीच में नहीं छोड़ा जाएगा। इसमें दो गवाहों के हस्ताक्षर भी जरूरी हैं।

अंडरटेकिंग: यह किसी स्टांप पेपर पर नहीं, बल्कि एक सादे सफेद पेज पर बनता है, जिस पर सिर्फ स्टूडेंट के हस्ताक्षर होते हैं। अगर स्टूडेंट की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो पेरेंट/गार्जियन के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे।

ये सभी परफॉर्मा वकील या ई-मित्र/साइबर कैफे संचालकों को दिखाकर तैयार करवाए जा सकते हैं, जो आमतौर पर कोर्ट-कचहरी या तहसील के आसपास मिल जाते हैं।

RUHS CUET College Reporting Documents – Checklist

1 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण पत्र)
2 12वीं की मार्कशीट
3 प्रवजन प्रमाण पत्र (माइग्रेशन सर्टिफिकेट)
4 टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट)
5 चरित्र प्रमाण पत्र
6 मेडिकल फिटनेस (हेल्थ सर्टिफिकेट)
7 गैप एफिडेविट (जिनका गैप हो)
8 एंटी रैगिंग एफिडेविट (स्टूडेंट व पेरेंट, दोनों अलग-अलग)
9 बॉन्ड एफिडेविट
10 अंडरटेकिंग (सादे पेज पर)
11 RUHS फॉर्म का प्रिंट
12 एडमिट कार्ड का प्रिंट
13 रिजल्ट/स्कोरकार्ड का प्रिंट
14 चालान का प्रिंट (₹550 काउंसलिंग फीस)
15 चॉइस फिलिंग का प्रिंट
16 कॉलेज अलॉटमेंट लेटर
17 मूल निवास प्रमाण पत्र (रेजिडेंस सर्टिफिकेट)
18 जाति प्रमाण पत्र (जनरल को छोड़कर सभी के लिए)
19 आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
20 6-7 पासपोर्ट साइज फोटो

अन्य जरूरी दस्तावेज

इनके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) और जाति प्रमाण पत्र भी साथ रखना जरूरी है। जनरल कैटेगरी को छोड़कर बाकी सभी वर्गों को जाति प्रमाण पत्र देना होगा। OBC और EWS अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र राज्य सरकार के फॉर्मेट में होना चाहिए, केंद्र सरकार का फॉर्मेट मान्य नहीं होगा। EWS प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 के बाद का और OBC प्रमाण पत्र 1 वर्ष से पुराना नहीं होना चाहिए, जबकि SC/ST अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र कितना भी पुराना हो, मान्य रहेगा। इसके साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र और 6-7 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *