Rajasthan Forest Department has released Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Notification. Candidates Check Gram Panchayat Wise Rajasthan Van Mitra Vacancy Details, Age Limit, Education Qualification, Fee Details, Selection Process its on Official Website at www.forest.rajasthan.gov.in. राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026, 80,000 पदों पर योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संपूर्ण जानकारी देखें

Rajasthan Van Mitra Bharti 2026 : राजस्थान वन मित्र के 80000 पदों पर भर्ती की लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देते हुए एक और नई भर्ती या योजना का नोटिफिकेशन जारी किया हैं | राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 7 वन मित्रों की भर्ती की जाएगी | जिसे वन संरक्षण या फिर वन मित्र भर्ती के नाम से जाना जाता है, इस योजना के तहत प्रदेश भर में लगभग 80 हजार वन मित्रों का पंजीकरण मांगा गया हैं | राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 07-07 वन मित्रों का पंजीकरण किया जाएगा, योग्य और पात्र उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं |

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण मुख्य उद्देश्य है, वन मित्र स्थानीय स्तर पर वन विभाग की सहायता करेंगे, चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा, आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन मित्रों को सम्मानित किया जाएगा | इस लेख में राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, कार्य, प्रशिक्षण, लाभ तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं |

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Vacancy Details

राजस्थान सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्यभर में लगभग 80,000 वन मित्रों का पंजीयन किए जाने का प्रस्ताव है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय नागरिकों को वन विभाग के साथ जोड़कर वृक्षारोपण, वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा जैसे कार्यों में भागीदारी दी जाएगी। यह एक स्वैच्छिक (Voluntary) योजना है, इसलिए इसे नियमित सरकारी नौकरी नहीं माना जाएगा और वर्तमान में मासिक वेतन का प्रावधान भी नहीं है। यदि आप राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 की पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, कार्य, कार्यकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 Highlights

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को वन संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर वन मित्रों का चयन कर उन्हें वृक्षारोपण, वन्यजीव संरक्षण और हरित विकास से जुड़े कार्यों में शामिल किया जाएगा।

विवरणजानकारी
योजना का नामराजस्थान वन मित्र योजना 2026
संभावित पदों की संख्या लगभग 80,000
कार्य क्षेत्रराजस्थान की ग्राम पंचायतें
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
चयन प्रक्रियाजिला स्तरीय समिति
शैक्षणिक योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं पास (स्थानीय पात्रता अनुसार)
कार्यकालप्रारंभिक 1 वर्ष
वेतननियमित वेतन का प्रावधान नहीं
आधिकारिक विभागराजस्थान वन विभाग

Rajasthan Van Mitra Eligibility 2026

Rajasthan Van Mitra Eligibility 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान वन विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इस योजना का उद्देश्य ऐसे स्थानीय नागरिकों का चयन करना है जो पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन सुरक्षा जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें। यदि आप राजस्थान वन मित्र भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, निवास, रुचि और अन्य आवश्यक पात्रता मानदंडों की जानकारी अवश्य जांच लें। नीचे योग्यता से संबंधित प्रमुख बिंदु दिए गए हैं।

Rajasthan Van Mitra Educational Qualification 2026

  • उम्मीदवार राजस्थान का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
  • पर्यावरण संरक्षण और वन विकास कार्यों में रुचि होना आवश्यक है।
  • सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
  • उम्मीदवार के विरुद्ध वन अपराध से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • विभाग द्वारा जारी अन्य पात्रता शर्तों का पालन करना आवश्यक होगा।
  • Rajasthan Van Mitra Age Limit 2026

Rajasthan Van Mitra Age Limit 2026 की बात करे तो उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी । यह योजना ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

वन मित्र बनने के लिए आवेदक का संबंधित ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में रुचि रखने वाले सामान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्य भी आवेदन के लिए पात्र माने जा सकते हैं। अंतिम पात्रता और आयु संबंधी नियम राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होंगे।

Rajasthan Van Mitra Selection Process 2026

राजस्थान वन मित्रों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा, इस समिति की अध्यक्षता उप वन संरक्षक करेंगे तथा संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी सदस्य सचिव होंगे, समिति प्राप्त सभी आवेदनों की जांच करने के बाद पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी, चयन पूरी तरह स्वैच्छिक सेवा भावना, पात्रता तथा पर्यावरण संरक्षण में रुचि के आधार पर किया जाएगा, योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है, यह सरकारी नौकरी नहीं है, नियमित वेतन का प्रावधान नहीं है

राजस्थान वन मित्र योजना भर्ती 2026 हेतु आवेदन प्रक्रिया ?

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है, जो जो अभ्यर्थी इस योजना या फिर भारती का लाभ लेना चाहता है वह योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन पंचायत स्तर पर होंगे एक पंचायत से अधिकतम 7 मित्रों को चुना जाएगा, इसमें 40 वर्ष से अधिक अभ्यर्थियों को पात्रता मिलेगी, नोटिफिकेशन में ही आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा, एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके उसमें बताई गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और अपने सभी दस्तावेज के साथ अपने पंचायत स्तर पर सबमिट करवाने हैं, वन मित्रों का चयन जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा, और विस्तार जानकारी ऑफिशल वेबसाइट और नोटिफिकेशन से प्राप्त करें

Rajasthan Van Mitra Required Documents

Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन पत्र के साथ सही और वैध दस्तावेज संलग्न करना जरूरी होगा, क्योंकि इन्हीं के आधार पर उम्मीदवार की पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि विभाग द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जाते हैं, तो उन्हें भी निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत करना होगा।

  • आवेदन पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि / आयु प्रमाण पत्र
  • 8वीं, 10वीं या 12वीं की शैक्षणिक अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी / पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र

Steps to Apply for Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026?

Rajasthan Van Mitra Application Process 2026 के तहत इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से भरना आवश्यक है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आवेदन जमा होने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच कर पात्र उम्मीदवारों का पंजीयन किया जाएगा।

नीचे Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान वन विभाग द्वारा जारी आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र में निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और हस्ताक्षर करें।
  • सभी विवरण एक बार जांच लें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के उप वन संरक्षक (DCF) कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और पात्र उम्मीदवारों का वन मित्र के रूप में पंजीयन किया जाएगा।

Rajasthan Van Mitra Salary 2026

Rajasthan Van Mitra Salary 2026 को लेकर कई उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि इस योजना के तहत चयनित वन मित्रों को कितना वेतन मिलेगा। उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह एक स्वैच्छिक (Voluntary) योजना है और इसे नियमित सरकारी भर्ती के रूप में नहीं माना गया है।

इसी कारण वर्तमान में Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का निश्चित मासिक वेतन निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि, भविष्य में राज्य सरकार या वन विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रोत्साहन राशि या अन्य सुविधाओं से संबंधित निर्णय लिया जा सकता है।

Rajasthan Van Mitra Work Duration

Rajasthan Van Mitra Work Duration के तहत चयनित वन मित्रों का पंजीयन प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए किया जाएगा। इस अवधि के दौरान वन मित्रों के कार्यों, पर्यावरण संरक्षण में योगदान और विभाग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा। यदि किसी वन मित्र का कार्य संतोषजनक पाया जाता है, तो विभागीय नियमों के अनुसार उसके कार्यकाल को आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं, अनुशासनहीनता, गलत गतिविधियों में संलिप्तता या वन अपराध से जुड़े मामलों में संबंधित व्यक्ति का पंजीयन रद्द भी किया जा सकता है। इसलिए चयनित उम्मीदवारों को पूरे कार्यकाल के दौरान विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

Van Mitra Application Form
Application Form
Van Mitra Notification PDF LinkNotification
Official WebsiteForest Department

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *